Rabb Se Hai Dua Spoiler: सुभान को पता चली मन्नत की सच्चाई

Rabb Se Hai Dua Spoiler: सुभान को पता चली मन्नत की सच्चाई।
Rabb Se Hai Dua Spoiler: सुभान को पता चली मन्नत की सच्चाई 44666

Rabb Se Hai Dua Ep 446 8th April Written Episode Update : एलएसडी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित ज़ी टीवी का लोकप्रिय धारावाहिक रब से है दुआ में दमदार ड्रामे की एंट्री हुई है। जहा मन्नत (सीरत कपूर) के अस्पताल में भर्ती होने के साथ शो के ड्रामे को एक नई दिशा मिली है। जैसा कि शो में देखा गया, कि इबादत (येशा रुघानी) सभी लोगो से लड़के की पहचान का बड़ा सच छिपाती है। परिवार वाले गलाफहकी के शिकार हो गए है और उन्हें लगता है, कि इबादत किसी लड़के से प्यार करती है, लेकिन सच्चाई यह थी कि वह लड़का मन्नत का प्रेमी था। इसके अलावा घर पर इस ड्रामे के कारण इबादत को हिना का थप्पड़ भी खाना पड़ता है। हालाँकि, इबादत ने चुप्पी बनाए रखी और सच को पर्दे में ही रहने दिया। वहीं इबादत को पहली बार दुआ (रेमन काकर) से ठोस समर्थन मिलता है। दुआ हीना के खिलाफ खड़ी हुई और उसे इबादत को नुकसान पहुंचाने से रोका है।

अब आने वाले एपिसोड में आखिरकार राज से पर्दा खुल जाएगा। परिवार को पता चल जाएगा कि इबादत से नहीं बल्कि मन्नत से प्यार हुआ है। उन्हें यह भी पता चल जाएगा कि इबादत हर समय मन्नत की रक्षा करती थी। इससे सुभान (धीरज धूपर) को दिल टूटने की स्थिति से गुजरना पड़ेगा। गौरतलब है, कि सुभान ने मन्नत से बहुत प्यार किया है और जब उसे इस सच्चाई का पता चलेगा तो वह टूटकर बिखर जाएगी। इसके अलावा वह एक सड़क दुर्घटना के चपेट में आने वाला होता है, जिसे इबादत टाल देगी।

खैर, दोस्तो अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।