Tose Nainaa Milaai Ke: कुहू ने दिया डीएसपी विराज त्यागी को धमकी

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 201: कुहू ने दिया डीएसपी विराज त्यागी को धमकी।
Tose Nainaa Milaai Ke: कुहू ने दिया डीएसपी विराज त्यागी को धमकी 44040

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 199: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि पूरा चंदेल परिवार डीएसपी विराज त्यागी को देखकर दंग रह जाता है, मगर राजीव नहीं है। दरअसल, राजीव पहले से विराज को जनता है और वह विराज को रोकने की कोशिश करता है। विराज सभी घर वालो को बताता है, कि उसे हंसिनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली है, जिसके कारण वह जांच पड़ताल करने आया है। घर के सभी सदस्य विराज से सर्च वारंट की मांग करते हैं, जिसपर विराज घर वालों को बताता है, कि पुलिस शिकायत किसी और ने नहीं बल्कि खुद चंदेल भवन की सदस्य खुशबू ने करवाया है। हालांकि, राजीव उसे रोकने की कोशिश करता है और वह कुहू को इस मामले से दूर रहने की सलाह देता है। विराज कुहू को देखकर खुश होता है और वह फैसला करता है, कि वह जो लेने आया है, उसे अपने साथ लेकर ही जाएगा।

डीएसपी राजीव त्यागी को जैसे ही पता चलता है, कि कुहू यह है, वैसे ही वह कुहू को गिरफ्तार करने के लिए आगे बढ़ता है। लेकिन, राजीव विराज को रोकता है और उसे कदम पीछे लेने की सलाह देता है। विराज कुहू पर भी कई गंभीर आरोप लगता है, जिसके कारण उसका और राजीव का झगड़ा बढ़ जाता है। कुहू यह सब देखती रहती है और जल्दी ही वह विराज पर भड़क जाती है। कुहू विराज त्यागी को धमकी देती है, कि अगर वह चंदेल भवन से नहीं गया, तो वह उसका बहुत बुरा हस्र करेगी।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।