Meet spoiler: गुणवंती के साजिश की शिकार हुई यशोदा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Meet spoiler: गुणवंती यशोदा को फसाने के लिए एक साज़िश रचती है। वह खुद को आग लगाकर इसका आरोप यशोदा पर लगाती है।
Meet spoiler: गुणवंती के साजिश की शिकार हुई यशोदा, पुलिस ने किया गिरफ्तार 17076

Meet Spoiler: ज़ी टीवी (Zee TV) का फिक्शन शो मीत (Meet) दर्शकों को मनोरंजीत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। शो को शशि सुमीत प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित किया गया है। जैसा कि हमें पता हैं, सरकार के बीमारी से महिंदर को ख़ुशी होती है और इसके दिल में नया सरकार बनने का सपना जाग उठता है। वह सरकार बनकर सभी पर राज करने का फैसला करता है। सरकार और उनकी पत्नी, यशोदा, उनके विचार का विरोध करते हैं इसलिए वह यशोदा को एक नए कमरे में बंद कर देते हैं और अपने फैसले की घोषणा करने के लिए पंचायत में जाते हैं। तभी अचानक मीत और मनमीत पहुंचते हैं और वे उस कार्यवाही रोक देते है। मीत यशोदा को कमरे से बाहर सुरक्षित बाहर लाती है। सरकार खुश हो होकर मीत हुड्डा को नई सरकार के रूप में घोषित करता है।

यशोदा मीत को सरकार की पगड़ी पहनाकर उसे नए सरकार के रूप में नियुक्त करती है। मनमीत को यह सब देखकर मीत पर गर्व महसूस होता है। बाद में, यशोदा घर पर मीत का स्वागत करती है क्योंकि वह नई भूमिका के लिए तैयार होती है। हालांकि, इन सारी घटनाओं से महिंदर नाराज हो जाता है और शगुन को अपनी आपबीती सुनाता है। मीत के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए महिंदर और शगुन हाथ मिलाते हैं और वे उसकी ताकत को नष्ट करने का फैसला करते हैं।

आगामी एपिसोड में, हम देखेंगे कि गुणवंती यशोदा को फसाने के लिए एक साज़िश रचती है और खुद को आग लगा लेती है। आग लगाने के बाद वह बचाने की गुहार लगाती हैं, जिसे सुनकर यशोदा उसकी मदद करने की कोशिश करती है, वह घर से बाहर भागती है और पड़ोसी से उसे बचाने के लिए कहती है। थोड़ी देर बाद, गुणवंती यशोदा पर आग लगाने का आरोप लगाती है और यह सब सुनकर यशोदा हैरान हो जाती है। आस-पास के लोग‌ गुणवंती को अस्पताल में दाखिल कराते हैं। तभी इस मामले की जांच में पुलिस आ जाती है और वह यशोदा को गिरफ्तार कर लेते हैं। मीत और मनमीत यह सब देखकर दंग रह जाते हैं।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या यशोदा की बेगुनाही साबित हो पाएंगी? जानने के लिए बने रहें हमारे साथ।

मनीषा सुथार: अभी तक गतिशील गतिशील, मनीषा सथुर व्यावसायिकता और सही मूल्यों का एक आदर्श मिश्रण है। नेटवर्क के लिए योग्यता के साथ खबर के लिए भूख, मनीषा जूनियर्स को प्रेरित करती है और वरिष्ठों का समर्थन करती है। एक मास मीडिया स्नातक, वह रूढ़ियों को तोड़ने और अपने स्वयं के आला को तराशने में विश्वास करती है। जब वह व्यस्त नहीं होता है, तो वह गाना, नृत्य करना और मीरा बनाना पसंद करता है।