Meet Spoiler: महिंदर और शगुन की जोड़ी मीत के ताकत को करेंगी नष्ट?

Meet Spoiler: मीत के नए सरकार बन जाने से महिंदर नाराज है और वह मीत के खिलाफ लड़ने के लिए शगुन से हाथ मिलाता है।
Meet Spoiler: Will Mahinder and Shagun's pairing destroy Meet's power? 16947

Meet Spoiler: ज़ी टीवी (Zee TV) का फिक्शन शो मीत (Meet) दर्शकों को मनोरंजीत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। शो को शशि सुमीत प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित किया गया है। जैसा कि हमें पता हैं, सरकार लक़वे की चपेट में आ जाता है और डॉक्टर इस बात की जानकारी उसके परिजनों को देते है। मनमीत और मीत को इस खबर की भनक लगती है और वह दंग रह जाते है। बिगड़ती तबीयत को देखकर मनमीत सरकार के सामने टूट पड़ता है।

सरकार के बीमारी से महिंदर को ख़ुशी होती है और इसके दिल में नया सरकार बनने का सपना जाग उठता है। वह सरकार बनकर सभी पर राज करने का फैसला करता है। सरकार और उनकी पत्नी, यशोदा, उनके विचार का विरोध करते हैं इसलिए वह यशोदा को एक नए कमरे में बंद कर देते हैं और अपने फैसले की घोषणा करने के लिए पंचायत में जाते हैं। तभी अचानक मीत और मनमीत पहुंचते हैं और वे उस कार्यवाही रोक देते है। मीत यशोदा को कमरे से बाहर सुरक्षित बाहर लाती है। सरकार खुश हो होकर मीत हुड्डा को नई सरकार के रूप में घोषित करता है।

आगामी एपिसोड में, यशोदा मीत को सरकार की पगड़ी पहनाकर उसे नए सरकार के रूप में नियुक्त करती है। मनमीत को यह सब देखकर मीत पर गर्व महसूस होता है। बाद में, यशोदा घर पर मीत का स्वागत करती है क्योंकि वह नई भूमिका के लिए तैयार होती है। हालांकि, इन सारी घटनाओं से महिंदर नाराज हो जाता है और शगुन को अपनी आपबीती सुनाता है। मीत के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए महिंदर और शगुन हाथ मिलाते हैं और वे उसकी ताकत को नष्ट करने का फैसला करते हैं।

अब आगे क्या होगा? जानने के लिए बने रहें हमारे साथ।

मनीषा सुथार: अभी तक गतिशील गतिशील, मनीषा सथुर व्यावसायिकता और सही मूल्यों का एक आदर्श मिश्रण है। नेटवर्क के लिए योग्यता के साथ खबर के लिए भूख, मनीषा जूनियर्स को प्रेरित करती है और वरिष्ठों का समर्थन करती है। एक मास मीडिया स्नातक, वह रूढ़ियों को तोड़ने और अपने स्वयं के आला को तराशने में विश्वास करती है। जब वह व्यस्त नहीं होता है, तो वह गाना, नृत्य करना और मीरा बनाना पसंद करता है।