Meet Spoiler: यशोदा को बचाने के लिए महिंदर ने मीत से मांगे 50 करोड़ रुपए

Meet Spoiler: मीत महिंदर से यशोदा को बचाने के लिए कहती और महिंदर यशोदा को बचाने के लिए मीत से 50 करोड़ रुपये की मांग करता है।
Meet Spoiler: Mahinder demands Rs 50 crore from Meet to save Yashoda 17197

Meet Spoiler: ज़ी टीवी (Zee TV) का फिक्शन शो मीत (Meet) दर्शकों को मनोरंजीत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। शो को शशि सुमीत प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित किया गया है। जैसा कि हमें पता हैं, महिंदर सरकार के फैसले से नाखुश हो जाता है और शगुन को अपनी आपबीती सुनाता है। मीत के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए महिंदर और शगुन हाथ मिलाते हैं और वे उसकी ताकत को नष्ट करने का फैसला करते हैं।

गुणवंती यशोदा को फसाने के लिए एक साज़िश रचती है और खुद को आग लगा लेती है। आग लगाने के बाद वह बचाने की गुहार लगाती हैं, जिसे सुनकर यशोदा उसकी मदद करने की कोशिश करती है, वह घर से बाहर भागती है और पड़ोसी से उसे बचाने के लिए कहती है। थोड़ी देर बाद, गुणवंती यशोदा पर आग लगाने का आरोप लगाती है और यह सब सुनकर यशोदा हैरान हो जाती है। आस-पास के लोग‌ गुणवंती को अस्पताल में दाखिल कराते हैं। तभी इस मामले की जांच में पुलिस आ जाती है और वह यशोदा को गिरफ्तार कर लेते हैं। मीत और मनमीत यह सब देखकर दंग रह जाते हैं।

आगामी एपिसोड में, हम देखेंगे कि मनमीत गुणवंती से गुजारिश करेगा कि वह अपनी शिकायत वापस लेले। लेकिन, वह ऐसा करने से मना कर देती है। मनमीत को इस बात से बेहद तकलीफ होती है। दूसरी ओर, मीत महिंदर से यशोदा को बचाने के लिए कहती और वह इसके बदले में कुछ भी त्याग करने का फैसला करती है। महिंदर यशोदा को बचाने के लिए मीत से 50 करोड़ रुपये की मांग करता है। इतनी बड़ी रकम को सुनकर मीत दंग रह जाती है और वह सोचती है की वह इतनी बड़ी रकम कैसे देगी। महिंदर मीत से कहता हैं,कि वह अपनी दवा की फैक्ट्री को बेच दे और यह रकम अदा कर दे। जिसे मीत ने मीत अहलावत की याद में स्थापित किया था।

क्या मीत दवा की फैक्ट्री को बेच देगी? जानने के लिए बने रहें हमारे साथ।

मनीषा सुथार: अभी तक गतिशील गतिशील, मनीषा सथुर व्यावसायिकता और सही मूल्यों का एक आदर्श मिश्रण है। नेटवर्क के लिए योग्यता के साथ खबर के लिए भूख, मनीषा जूनियर्स को प्रेरित करती है और वरिष्ठों का समर्थन करती है। एक मास मीडिया स्नातक, वह रूढ़ियों को तोड़ने और अपने स्वयं के आला को तराशने में विश्वास करती है। जब वह व्यस्त नहीं होता है, तो वह गाना, नृत्य करना और मीरा बनाना पसंद करता है।