Meet Spoiler: चीकू हुआ लापता

Meet Spoiler: देखिए, मीत स्पॉइलर।
Meet Spoiler: चीकू हुआ लापता 16217

Meet Spoiler: शशि सुमीत प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ज़ी टीवी (Zee TV) का फिक्शन शो मीत (Meet) अपने दर्शकों को मनोरंजीत करने में सक्षम है। कहानी के अनुसार, मीत की नजर सुमीत के गले में लटके लॉकेट पर पड़ती हैं, जिसके बारे में मीत सवाल करती है। सुमीत उसे बताता हैं, कि यह लॉकेट चीकू का है। मीत दादू उर्फ सरकार के बारे में पुछती है और उसे कैसे मिला इस बारे में बात करती है।

मीत पुरी सच्चाई को खंगालती है और उसे पता चलता हैं, चीकू ही उसका बेटा है और सरकार चीकू के जरिए उससे बदला लेने की साजिश रच रहा है। मीत पुरे सच्चाई के बारे में सरकार से सवाल करती है। सरकार ने खुलासा किया कि वह उससे बदला लेना चाहता है। थोड़ी देर बाद, शगुन चीकू को लेकर घर आती है और वह मीत को बताती हैं, कि उसने चीकू को गोद ले लिया है। मीत और मनमीत इस बात को सुनकर हैरान हो जाते है।

आगामी एपिसोड में हम देखेंगे, कि शगुन चीकू को अपने साथ लेकर निकलतीं है और उसके हाथ पर अपना नाम के टैटू बनवाने का फैसला करती है। इस बारे में, मीत को जानकारी मिलती है और वह उसे रोकने का फैसला करती है। वह टैटू मशीन के तार पर पानी फेंकती है, और जल्द ही करंट पास हो जाता है। शगुन को झटका लगता है और टैटू मशीन उसके हाथ से गिर जाती है। मीत और शगुन में बहस हो रही है, चीकू भाग जाता है। मीत चीकू को लेकर परेशान हो जाती है और उसकी तलाश में जुट जाती है।

क्या मीत चीकू को खोजने में सफल होंगी? जानने के लिए बने रहें हमारे साथ।

मनीषा सुथार: अभी तक गतिशील गतिशील, मनीषा सथुर व्यावसायिकता और सही मूल्यों का एक आदर्श मिश्रण है। नेटवर्क के लिए योग्यता के साथ खबर के लिए भूख, मनीषा जूनियर्स को प्रेरित करती है और वरिष्ठों का समर्थन करती है। एक मास मीडिया स्नातक, वह रूढ़ियों को तोड़ने और अपने स्वयं के आला को तराशने में विश्वास करती है। जब वह व्यस्त नहीं होता है, तो वह गाना, नृत्य करना और मीरा बनाना पसंद करता है।