Mann Sundar Spoiler: रूही के हाथ लगा अग्नि के खिलाफ सबूत

Mann Sundar Today Episode 30 August 2024: मन सुंदर में मजेदार ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां नाहर ने अग्नि संग शादी करने की जिद पकड़ ली है।
Mann Sundar Spoiler: रूही के हाथ लगा अग्नि के खिलाफ सबूत 51497

Mann Sundar Episode 982: दंगल चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक मन सुंदर में गजब के ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां नाहर की जिद के कारण पंडित जी उसकी और अग्नि की शादी की तारीख निकालते हैं। पंडित जी सभी घर वालों को बताते हैं, कि शादी 1 महीने बाद होगी। यह सब देखकर रूही रोने लगती है, जबकि अग्नि और दादी खुश होते हैं। अब रूही बार-बार इस बारे में सोचती है, कि नाहर को ब्लास्ट वाली जगह के बारे में पता कैसे चला था। वह इस बारे में और अधिक जानकारी निकालने के लिए जूही को ब्लास्ट वाली जगह पर बुलाती है।

अब रूही और जूही मिलकर कुछ ऐसा खोजना चाहते है, जिससे पता लग सके कि आखिर नाहर को रूही से क्या बात बतानी थी? जल्दी ही रूही को एक पत्थर के नीचे उसके पायल का टुकड़ा मिलता है और फिर आगे उसे एक टूटा हुआ मोबाइल भी मिलता है। अब रूही ने फैसला किया है, कि वह इस मोबाइल के जरिए हकीकत पता करेगी। दूसरी ओर अग्नि नाहर के करीब आने के लिए उसके साथ बाहर शॉपिंग करने के लिए जाती है। रूही को जब यह बात पता चलती है, तो वह नाहर के कमरे में जाती है। रूही नाहर के गैरौजूदगी में उसके लैपटॉप की छानबीन करने वाली है, जिससे रूही को कोई सबूत मिले।

क्या रूही के आगे आएगी अग्नि की सच्चाई? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।