Mann Sundar Spoiler: लैंडमाइन ब्लास्ट का शिकार हुआ नाहर, रो-रोकर हुआ रूही का बुरा हाल

Mann Sundar Today Episode 18 August 2024: मन सुंदर में मजेदार ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां नाहर ब्लास्ट का शिकार हो गया है।
Mann Sundar Spoiler: लैंडमाइन ब्लास्ट का शिकार हुआ नाहर, रो-रोकर हुआ रूही का बुरा हाल 51175

Mann Sundar Episode 969: दंगल चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक मन सुंदर में गजब के ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां अग्नि ने अपनी चाल से रूही को नाहर के फोन से मेसेज करके लैंडमाइन्स वाली जगह पर बुलाया है। जबकि नाहर रूही को फोन करने की कोशिश करता है, मगर नेटवर्क की दिक्कत के कारण वह ऐसा नहीं कर पाता है। जल्दी ही नाहर अग्नि और रूही की चैट का स्क्रीनशॉट पढ़ लेता है। अब नाहर रूही की जान बचाने के लिए भागता है, क्योंकि रूही बम-बारूद के बीच फंस गई है। नाहर दूसरे के फोन से रूही को फोन करने की कोशिश करता है, मगर इस बार भी रूही का फोन नहीं लगता है। दूसरी ओर रूही इन सबसे अनजान बम-बारूद के उपर चलती है और नाहर का इंतज़ार करती है।

नाहर रूही की जान बचाने के लिए भागता है और आखिरकार वह उस मैदान में पहुंच जाता है, जहां लैंडमाइन्स बिछे हुए है। नाहर रूही को दूर से देखता है और उसे रुकने के लिए कहता है, मगर दूरी के कारण रूही नाहर के इशारों को समझ नहीं पाती है और उससे मिलने के लिए आगे बढ़ने लगती है। नाहर रूही को अपनी ओर बढ़ता देख परेशान हो जाता है और वह उसे रोकने के लिए भागता है। अचानक नाहर का पैर लैंडमाइन पर पड़ता है, जिसे रूही भी देख लेती है और फिर होता है एक भयानक ब्लास्ट। इस ब्लास्ट के कारण नाहर गंभीर रूप से घायल हो जाता है और रूही यह सब देखकर रोने लगती है। दूसरी ओर अग्नि रूही की मौत के खबर का इंतजार करती है।

क्या नाहर की जान बच पाएंगी? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।