Mann Sundar Spoiler: नाहर की गई याददाश्त, रूही को भुला

Mann Sundar Today Episode 21 August 2024: मन सुंदर में मजेदार ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां नाहर की याददाश्त चली गई है और वह रूही को भी पहचान नहीं पा रहा है।
Mann Sundar Spoiler: नाहर की गई याददाश्त, रूही को भुला 51227

Mann Sundar Episode 973: दंगल चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक मन सुंदर में गजब के ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां अग्नि की चाल से नाहर और रूही जोरदार धमाके के शिकार हो जाते हैं। हालांकि, डॉक्टरों की मदद से नाहर और रूही को बचा लिया जाता है। घर आने के बाद अग्नि को पता चल जाता है, कि नाहर को उसकी हकीकत पता चल गई है और तभी अचानक नाहर अग्नि के कमरे को खाली करने लगता है। अग्नि घबरा जाती है, कि कहीं नाहर सभी लोगो के सामने उसका भंडाफोड़ न कर दे। अग्नि नाहर से नजरें मिलाने से बचती है और उससे दूर-दूर भागती है। जल्दी ही सभी लोग खाना खाने के लिए बैठते हैं और नाहर लगातार अग्नि के बारे में सवाल करता है। अग्नि डरी और सहमी हुई उसके पास जाकर बैठती है। इसके अलावा रूही नाहर के इस अलग अंदाज को देखकर दंग हो जाती है और उसे बेसन के हलवे देती है।

अचानक नाहर को खासी आने लगती है और रूही उसे पानी पिलाकर उसके पीठ को सहलाने लगती है। इसी बीच नाहर गुस्सा हो जाता है और रूही को धक्का देता है। सब लोग यह सब देखकर हैरान हो जाता है। नाहर रूही को नौकरानी समझता है और उसे उसकी हद में रहने की सलाह देता है। घर में डॉक्टर भी आते हैं, जो नाहर के रिपोर्ट को देखकर बताते हैं, कि नाहर एक-डेढ़ साल पुरानी बातों को भूल चुका है। अग्नि यह सब सुनकर काफी खुश होती है, जबकि रूही फूट-फूटकर रोती है।

क्या ये नाहर की कोई चाल है? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।