Mann Sundar Spoiler: अग्नि की चाल बनी मुसीबत, गुंडों ने नाहर के पेट में घोंपा चाकू

Mann Sundar Today Episode 09 August 2024: मन सुंदर में मजेदार ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां असली गुंडे नाहर पर चाकू से हमला कर देते हैं।
Mann Sundar Spoiler: अग्नि की चाल बनी मुसीबत, गुंडों ने नाहर के पेट में घोंपा चाकू 50900

Mann Sundar Episode 961: दंगल चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक मन सुंदर में गजब के ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां नाहर की जान खतरे में पड़ गई है, क्योंकि गुंडों ने नाहर के पेट में चाकू घोंप दिया। जी हां! आपने सही सुना। नाहर पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। जैसा कि आप सभी को पता है, कि अग्नि और दादी ने मिलकर योजना बनाई थी, कि उनके भाड़े के गुंडे नाहर और अग्नि पर हमला करेंगे। गुंडों के हमलों के बाद अग्नि नाहर की जान बचाएंगी, जिससे नाहर अग्नि के करीब आएगा। लेकिन, अब दादी और अग्नि की चाल पलट गई है और नकली गुंडों के बजाय असली गुंडों ने नाहर और अग्नि को घेर लिया है। वह गुंडे नाहर के साथ लूटपाट करने की कोशिश करते हैं, मगर नाहर लगातार उनका विरोध करता है। अग्नि भी उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं, मगर वह यह बात भूल गई है, कि वह उसके भाड़े के गुंडे नहीं बल्कि असली गुंडे है।

दूसरी ओर रूही समर के साथ नाहर की खोजबीन में निकलती है और वह परिवार वालों को बताती हैं, कि कुछ गुंडों ने नाहर और अग्नि पर हमला कर दिया है। दादी यह सब सुनकर खुश होती हैं, मगर जल्दी ही दादी को पता चलता है, कि नाहर और अग्नि का सामना असली लुटेरों के साथ हुआ है।अब दादी भी काफी घबरा गई है। इसके अलावा नाहर मौका देखकर गुंडों पर हमला बोल देता है, मगर गुंडों की संख्या ज्यादा होने से वह फंस जाता है। जल्दी ही एक गुंडा चाकू निकालता है और वह नाहर के पेट में घोंप देता है। अग्नि यह सब देखकर दंग रह जाती है और रोने लगती है।

हे भगवान! क्या नाहर की जान बच पाएंगी? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।