Mann Sundar Spoiler: अग्नि और दादी की चाल हुई बेकार, रूही ने जीता सभी का दिल

Mann Sundar Today Episode 26 August 2024: मन सुंदर में मजेदार ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां दादी और अग्नि की चाल बर्बाद हो गई है।
Mann Sundar Spoiler: अग्नि और दादी की चाल हुई बेकार, रूही ने जीता सभी का दिल 51405

Mann Sundar Episode 979: दंगल चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक मन सुंदर में गजब के ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां गोयनका निवास में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई है। हालांकि, दादी ने रूही को इन सारी चीजों से दूर रहने की सलाह दी है, क्योंकि वह रूही के साथ नौकरानी जैसा बर्ताव कर रही है। दादी ने अग्नि को माखन बनाने का काम सौंपा है, जिसके कारण अग्नि काफी परेशान हो जाती है। रूही अग्नि को माखन बनाने की प्रक्रिया भी समझाती है, मगर अग्नि चोरी-छिपे माखन बाहर से मंगवा लेती है। इसके अलावा जूही रूही को वीडियो कॉल करती है और उसे घर में चल रहे मुद्दों के बारे में जानकारी देती हैं। जूही रूही से कहती हैं, कि बच्चा नाहर और रूही का है, तो पूजा में अग्नि की जगह रूही को शामिल होना चाहिए था। तभी अचानक पीछे से नाहर आ जाता है और वह उनकी कुछ बातें सुन लेता है। वह रूही के करीब जाता है और उसे सारी सच्चाइयां बताने के लिए कहता है, मगर रूही चुप्पी साधे खड़ी रहती है।

इसी बीच रूही का पैर लड़खड़ाता है और नाहर उसे संभालता है। अग्नि यह सब देखकर चिढ़ जाती है और वह नाहर को अपने साथ पूजा के लिए लेकर चली जाती है। अग्नि पूजा शुरू करती है और बाल कृष्ण को माखन खिलाने की कोशिश करती हैं, मगर बाल कृष्ण माखन गिरा देते है। बाल कृष्ण भागते हुए रूही के पास जाते हैं और रूही के हाथों से बने माखन का लुफ्त उठाते है। दादी और अग्नि यह सब देखकर चिढ़ जाती है। इसके अलावा अब पंडित ने महाआरती करने के लिए रूही को चुना है, जिसके कारण अग्नि काफी चिढ़ गई है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।