Mann Sundar: दादी के कारण रूही और नाहर के रिश्ते में आईं खटास

Mann Sundar Full Episode 731: दादी के कारण रूही और नाहर के रिश्ते में आईं खटास।
Mann Sundar: दादी के कारण रूही और नाहर के रिश्ते में आईं खटास 38638

Mann Sundar Full Episode: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक मन सुंदर(Mann Sundar) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे की अग्नि रूही के लिए चाल चलती है और उसके शरबत में कुछ मिलाती है। हालांकि, वह शरबत गलती से दादी पी लेती है और उनकी आवाज चली जाती है। डाक्टर का मानना है, कि दादी की आवाज को लौटने में काफी वक्त जा सकता है, जिसे सुनने के बाद सभी परेशान हो जाते हैं और वे इसका कसूरवार रूही को घोषित करते हैं। नाहर भी सभी के सामने रूही पर खूब भड़कता है। इसके अलावा दादी रूही को खुद से दूर रहने का निर्देश देती है।

बाद में, नाहर को अपनी गलती का अहसास होता है और वह रूही के लिए अपने गुस्से को कम करता है। जल्दी ही रूही प्रण लेती है, कि जब तक दादी की आवाज नहीं लौटेगी, तब तक वह चप्पल नहीं पहनेगी। इसके अलावा अग्नि एक और चाल चलने का फ़ैसला करती है। रूही दादी के लिए सूप बनाती है, जिसमें अग्नि मिर्च पाउडर मिला देती है। दादी सूप पीते ही बौखला जाती और पानी के लिए भागती है। रूही उन्हें पानी का जग देती है और दादी पानी पीने के बाद जग फोड़ देती है, जिससे घर में कांच बिखर जाता है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।