Mann Sundar: जूही का उठा पर्दा, रूही ने चुना नया अवतार

Mann Sundar Full Episode 759: जूही का उठा पर्दा, रूही ने चुना नया अवतार।
Mann Sundar: जूही का उठा पर्दा, रूही ने चुना नया अवतार 40346

Mann Sundar Full Episode: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक मन सुंदर(Mann Sundar) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में, आप सभी ने अब तक देखा कि गुरु मां की नींद खुलने से पहले रूही और जूही बेड के नीचे छुप जाते हैं और पूरा तमाशा अपनी आंखो से देखते है। जल्दी ही कमरे में, सोनी आती है और वह गुरु मां को नाश्ता के लिए बुलाती है। गुरु मां सोनी से कहती हैं, कि उन्हें अब रूही को कमरे से निकालना होगा, मगर उसपर कम्बल डालकर। गुरु मां ने इसके पीछे का कारण बताया कि रूही के आंखो में देखने से काले का जादू का असर बढ़ जाएगा। सोनी और गुरु मां के जाने के बाद रूही और जूही बाहर निकलती है। वे दोनों योजना बनाती है और दोनों एक दूसरे की जगह बदलते हैं। जूही रूही के कमरे में जाकर बैठ जाती है और सभी लोग उसे नीचे लेकर आते हैं। जबकि रूही गुरु मां के कमरे की खोज करती हैं, जहा उसके एक बॉक्स मिलता है। वह उसे खोलने के लिए बाहर जाती हैं, जहां वह देखती है कि नाहर घर में आ गया है। लेकिन, वह नाहर से छुपती है और बाहर जाती है। बाहर अग्नि गुरु मां से बात करती हैं, जहां गुरु मां के भेष में औरत उसे कहती हैं, कि उसका काम हो गया और वह अब पैसे देदे। नाहर घर में, घुसते ही रूही के बारे में सवाल करता है और उसके ढके हुए मुंह को देखकर सभी पर भड़क जाता है। मगर दादी के मनाने के बाद नाहर मान जाता है और अपने कमरे में जाता है। जूही फैसला करती हैं, कि वह नाहर को सबकुछ सच- सच बता देगी, जिसके लिए वह उसके पीछे जाती है। जबकि दूसरी ओर रूही बॉक्स खोलने में सफल होती है और उसे बॉक्स में केमिकल मिलता है, जिससे गुरु मां सभी घर वालो को भ्रमित कर रही है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि रूही समझ जाती हैं, कि कोई बड़े चाल के साथ गुरु मां घर में आईं है। जबकि दूसरी ओर गुरु मां रूही को गोबर से कंडे बनाने के लिए कहती हैं, जिसे जूही बनाती है। जूही के गोरे हाथो को देखकर अग्नि को शक हो जाता हैं, मगर जूही गोबर के छींटों से उसे भगा देती है। जल्दी ही रूही जूही को फोन करती है और वह उससे पूछती हैं, कि उसने गुरु को मां को पहले कहा देखा था? जिसके बाद जूही रूही को उस पार्लर का पता देती हैं, जहां उसने गुरु मां को देखा था। रूही उस पार्लर में जाकर गुरु मां के बारे में जानकारी निकालती हैं, मगर वहां की कर्मचारी उसे कुछ भी जानकारी नहीं देती है। लेकिन, रूही के हाथ में गुरु मां कि असली तस्वीर लग जाती हैं, जिसमें वह मॉडलिंग करती हुई नजर आती है। जबकि दूसरी ओर जूही को सेब का खीर बनाने के लिए कहा जाता है, जो उसे बनाना नहीं आता है। जूही रूही की मदद से सेब की खीर तैयार करती हैं, मगर वह इस बात से अनजान है, कि अग्नि को उसकी सच्चाई पता चल गई है। अग्नि उसका पर्दा फाश करने के लिए उसके कंबल के रस्सी को एक लकड़ी से बांध देती हैं, जिसमें फंसकर उसका कम्बल निचे गिर जाता है। मगर जब तक कोई उसे देखे तब तक रूही एक साधु के रूप में, घर में एंट्री करती है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।