Mann Sundar: घर में हुआ बड़ा ब्लास्ट, नाहर के शक के घेरे में फंसी रूही

Mann Sundar Full Episode 751: नाहर के शक के घेरे में फंसी रूही।
Mann Sundar: घर में हुआ बड़ा ब्लास्ट, नाहर के शक के घेरे में फंसी रूही 39903

Mann Sundar Full Episode: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक मन सुंदर(Mann Sundar) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में, आप सभी देखेंगे कि रूही सुबह- सुबह सभी के लिए खाना बनाने किचन में जाती है और वह कुकर पर दाल रखती है। अग्नि कुकर के साथ छेड़छाड़ करती है और अवनी को गर्म पानी के लिए किचन में भेजती है। किचन में अवनी देखती है, कि कि कूकर से बेहद अजीब आवाज आ रही है। वह उसे अनदेखा करके निकलने ही वाली होती है, तभी कूकर फट जाता है और अवनी नीचे बैठ जाती है। इस भयानक ब्लास्ट के आवाज को सुनकर सभी लोग किचन में आते हैं, जिसके बाद अग्नि अपनी चाल चलती है। वह रूही के भाग्य को लेकर सवाल उठाती है, कि रूही हर हादसे के पहले जगह से हठ जाती है और सुरक्षित बच जाती है। नाहर के दिमाग में, धीरे- धीरे रूही के लिए शक शुरू होता है। जल्दी ही दादी को किचन में , नींबू और मिर्ची दिखता है, जिसे देखकर वह घबरा जाती है।

दादी ज़िद्द पर अड़ जाती हैं, कि वह गुरु मां से घर में हवन करवाना चाहती है। मगर नाहर इसे अंधविश्वास मानता है और उन्हें ऐसा करने से मना कर देता है। रात में सभी लोग सोए रहते हैं, तभी सभी लोगो को रोती हुई बिल्ली की आवाज सुनाई देती है। इस आवाज से दादी दोबारा घबरा जाती है और घर में, हवन करवाने की मांग करती है। नाहर यह सब से परेशान हो जाता है। जबकि दूसरी ओर पलक सभी के लिए नाश्ता बनाती हैं, मगर उसके हाथ का नाश्ता कोई भी नहीं खाता है। सभी लोग रूही की दादी के पराठो का स्वाद लेते हैं। जल्दी ही घर में, किन्नर लोग बच्चे की आने की खुशी में झूमते हुए आते हैं और वह पूरे परिवार से नेक मांगते हैं। उन्हे देखकर सभी घर वालो का चेहरा उतर जाता है।

क्या नाहर के शक के घेरे में आएगी रूही? क्या अग्नि अपनी चाल में होगी सफल? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।