Mann AtiSundar: कली के चाल का शिकार हुआ गोलू, हालत हुई खराब

Mann AtiSundar Full Episode 230: कली के चाल का शिकार हुआ गोलू।
Mann AtiSundar: कली के चाल का शिकार हुआ गोलू, हालत हुई खराब 42909

Man AtiSundar Full Episode: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक मन अतिसुंदर (Mann AtiSundar) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि राधिका अनजाने में प्रसाद के लिए कविता द्वारा मंगाए गए घी का इस्तेमाल कर लेती हैं, जिसके कारण कविता घर में बखेड़ा खड़ा कर देती है। घी के कारण कविता और सुजाता में बहुत झगड़ा होता है, जिसे देखकर सभी परिवार वाले परेशान हो जाते हैं। दिव्यम के पिता सुजाता और कविता को शांत करवाते हैं, जिसके बाद राधिका प्रसाद बनाने का काम शुरू करती है। राधिका कमरें में जाकर अपने ब्लाउस को चेक करती हैं, मगर वह अभी उसके साइज का नहीं है। दिव्यम राधिका को समझाता है, कि खूबसूरती मन से होती हैं, न कि शरीर से। जबकि दूसरी ओर कली राधिका के लिए चाल चलती है और उसके लिए प्रसाद में धतूरे का जूस मिलाती है।

घर पर सभी लोग आते हैं और पूजा भी शुरू होती है। कली बार-बार राधिका को प्रसाद खाने के लिए देती है और राधिका भी प्रसाद खाने ही वाली होती हैं, तभी उसे गोलू दिखाई देता है। वह गोलू को इस प्रसाद को खिला देती हैं, जिसमें कली ने धतूरे का जूस मिलाया था। अब कली हद से ज्यादा परेशान हो जाती हैं, क्योंकि उसके योजना का शिकार खुद उसका पति गोलू हो गया है। गोलू पूजा के दौरान भी नाचते रहता है और भौखलाई हुई हरकत करता है। जल्दी ही गोलू की हालत गंभीर हो जाती है और वह बेहोश हो जाता है। सभी लोग गोलू के होंठों को देखते है, जो नीले पड़ गए हैं।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।