Man AtiSundar: स्वामी और सुजाता की हुई गिरफ्तारी, राधिका हुई खुश

Man Ati Sundar Full Episode 128: स्वामी और सुजाता की हुई गिरफ्तारी।
Man Ati Sundar: स्वामी और सुजाता की हुई गिरफ्तारी, राधिका हुई खुश 37090

Man AtiSundar Full Episode: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक मन अतिसुंदर(Man AtiSundar) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी ने अब तक देखा कि स्वामी और सुजाता मिलकर राधिका को जान से मारने की योजना बनाते हैं। स्वामी बाथरूम में लगे गृजर के साथ छेड़छाड़ करता है। बाद में, दिव्यम बाथरूम में नहाने जाता है और वह जैसे ही ग्रिजर का स्विच चालू करता है, उसे काफी तगड़ा झटका लगता है। जल्दी ही सभी आते हैं और उसे बचाते है, जबकि राधिका मेन स्विच को बंद करने जाती है, तो उसे स्वामी का ब्रेसलेट मिलता है, जिसके बाद उसे पूरा माजरा समझ में आ जाता है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि राधिका सभी से कहती है, कि उसे पता है, कि यह हरकत किसने किया है। सभी के पूछे जाने पर वह स्वामी का नाम लेती है, जिसके बाद दिव्यम उसपर भड़क जाता है। जल्दी ही स्वामी सभी घर वालो को बताता है, कि इस योजना में उसके साथ सुजाता भी शामिल थी। अब सभी घर वाले पुलिस को बुलाने का फैसला करते हैं। घर में पुलिस आती है और वे स्वामी और सुजाता को गिरफ्तार कर लेते हैं।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए गए हैं और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।