Kundali Bhagya: वरुण ने खोला राजवीर के असली माता-पिता का राज, करण के उड़े होश

Kundali Bhagya Upcoming Twist: वरुण ने खोला राजवीर के असली माता-पिता का राज, करण के उड़े होश।
Kundali Bhagya: वरुण ने खोला राजवीर के असली माता-पिता का राज, करण के उड़े होश 51385

Kundali Bhagya Upcoming Twist Today Episode 26 August: बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य में गजब का ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, जहां एक तरफ राजवीर (पारस कलनावत), करण (शक्ति आनंद) और दूसरी तरफ पलकी (अद्रिजा रॉय), राखी और करीना प्रीता (श्रद्धा आर्य) को खोजने में जुटे हुए है। दूसरी ओर, काव्या वरुण के जाल से भागने की कोशिश करती है। काव्या वरुण से शादी नहीं करना चाहती है। हालाँकि, वरुण ने अपने गुंडों की मदद से काव्या को बंधक बना लिया है।

अब शो के आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे, कि करण और राजवीर को पलकी, राखी और करीना के ठिकाने का पता चलता है। जल्द ही, वे प्रीता को खोजने का फैसला करते हैं। हालांकि, काव्या और वरुण की बहस सुनकर करण और राजवीर काव्या को बचाने आते हैं। मगर, वरुण के गुंडे करण को पकड़ लेते हैं। वरुण सभी के साने एक बड़ा खुलासा करता है बेचारी प्रीता, जिसे राजवीर और काव्या प्यार करते हैं, इस बात से अनजान है कि राजवीर और काव्या उसके बच्चे हैं, जिससे हर कोई हैरान हो जाता है। वरुण ने यह भी खुलासा किया कि प्रीता राजवीर की मासी नहीं बल्कि उसकी असली मां है। इसके अलावा, वह बताता है कि राजवीर यानी रुद्र, प्रीता और करण का बेटा रुद्र है। यह सुनकर पलकी हैरान हो जाती है, वहीं करण दंग रह जाता है।

अब आगे क्या होगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।