Kundali Bhagya: वरुण ने किया प्रीता को किडनैप, काव्या हुई परेशान

Kundali Bhagya Upcoming Twist: वरुण अपनी योजना के तहत प्रीता को किडनैप कर लिया है, मगर उससे एक बड़ी चूक हो गई है।
Kundali Bhagya: वरुण ने किया प्रीता को किडनैप, काव्या हुई परेशान 50996

Kundali Bhagya Upcoming Twist Today Episode 12 August: बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य ने दर्शकों का मनोरंजन बनाए रखा हुआ है। शो की कहानी के मुताबिक, प्रीता काव्या के साथ शॉपिंग के लिए ले जाती है और वरुण लूथरा परिवार के खिलाफ नई योजना तैयार करता है। वरुण ने अपनी दादी यानी संजना को काव्या का पीछा करने का काम दिया है, जिसके साथ ही वह उसका किडनैप भी करेगी। दूसरी ओर, करण राजवीर (पारस कलनावत) का अपने ऑफिस में स्वागत करता है और उसे सीईओ का केबिन दिखाता है। राजवीर करण को उस पर भरोसा करने के लिए आभार व्यक्त करता है और उसे आश्वासन देता है कि वह उसके भरोसे को नहीं टूटने देगा। जबकि दूसरी ओर राखी निधि को प्रीता के प्रति उसके व्यवहार के बारे में चेतावनी देते हुए निधि से घर की सारी ज़िम्मेदारियाँ वापस ले लेती है।

अब शो के आने वाले एपिसोड में आप सभी देखेंगे, कि संजना अपने गुंडों से काव्या को अगवाह करने के लिए कहती है, जो कपड़ों के ट्रायल के लिए चेंजिंग रूम में गई रहती है। इसके अलावा प्रीता भी कपड़ों को ट्राई करने जाती है। बस इसी जगह गुंडे मात खाते हैं और वह काव्या की जगह गलती से प्रीता को बेहोश कट देते हैं। गुंडे प्रीता को व्हीलचेयर पर शॉल में लपेट कर छिपा देते हैं। संजना वरुण को खुशखबरी सुनाती है और बताती हैं, कि उनकी चाल सफल हुई। वरुण संजना से कहता है कि वह बाकी काम खुद ही कर लेगा। अब वरुण काव्या के साथ शादी करने की योजना तैयार करता है।

बाद में, जब काव्या चेंजिंग रूम से बाहर आती है, तो वह प्रीता को खोजना शुरू करती है, मगर उसे वह कहीं भी नहीं मिलती है। काव्या अभी-भी इस बात से अनजान है, कि प्रीता का किडनैप हो गया है।

खैर, दोस्तो आपको क्या लगता है? अब आगे क्या होगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।