Kundali Bhagya: वरुण ने प्रीता और पलकी को फिर किया किडनैप, राजवीर और करण हुए परेशान

Kundali Bhagya Upcoming Twist: प्रीता को लेकर फिर गायब हुआ वरुण।
Kundali Bhagya: वरुण ने प्रीता और पलकी को फिर किया किडनैप, राजवीर और करण हुए परेशान 51361

Kundali Bhagya Upcoming Twist Today Episode 24 August: बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य में गजब का ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, जहां वरुण ने काव्या और प्रीता को किडनैप कर लिया है। करण, राजवीर और पलकी वरुण के ठिकाने पर पहुंचते हैं। इस बार उनके बीच काफी बहस होती है। जल्दी ही लूथरा परिवार करण और राजवीर की मदद करने के लिए पहुँचता है। दूसरी ओर, अंशुमान के घर पर निधि को देखकर शौर्य चौंक जाता है। हालाँकि, निधि अपनी सच्चाई को छुपाती है। किसी तरह, पलकी वरुण की बंदूक छीन लेती है, और लूथरा परिवार उसके गुंडों को मजा चखाती है।

अब शो के आने वाले एपिसोड में, वरुण ने अफरा-तफरी के बीच प्रीता और पलकी का अपहरण कर लिया। जैसे ही वरुण काव्या से शादी करने की धमकी देता है, करण पहले राजवीर से प्रीता को बचाने और उसे कांच की टंकी से बाहर निकालने के लिए कहता है। लेकिन जैसे ही करण और राजवीर पीछे मुड़ते हैं, उन्हें प्रीता कहीं भी नजर नहीं आती है। अब इससे वे काफी परेशान हो जाते हैं, क्योंकि इस बार प्रीता के साथ पलकी भी गायब हो गई है।

बाद में, करण वरुण को धमकाता है और उससे पूछता है कि वह उन्हें बताए कि उसने प्रीता और पलकी को कहाँ छिपाया है। हालाँकि, वरुण चुप रहता है जबकि उसके गुंडे करण और राजवीर को बंदी बना लेते है।

अब आगे क्या होगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।