Kundali Bhagya: लूथरा परिवार से बदला लेने के लिए वरुण ने मिलाया अंशुमान पांडे से हाथ

Kundali Bhagya Upcoming Twist: वरुण अंशुमान पांडे के साथ मिलकर पूरे लूथरा परिवार से बदला लेने की योजना में है।
Kundali Bhagya: लूथरा परिवार से बदला लेने के लिए वरुण ने मिलाया अंशुमान पांडे से हाथ 50653

Kundali Bhagya Upcoming Twist Today Episode 02 August: बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य ने दर्शकों का मनोरंजन बनाए रखा हुआ है। शो की कहानी के मुताबिक, लूथरा इंडस्ट्री की 50वीं सालगिरह पर एक शानदार पार्टी आयोजित की गई है, जिसके कारण पलकी और राजवीर (पारस कलनावत) लूथरा हाउस आते हैं। हालांकि, निधि और शौर्य इनके आने से नाखुश हैं, मगर शौर्य के नए सीईओ बनने से वे ज्यादा खुश है। इसके अलावा काव्या भी अपना दुख को छुपाए पार्टी में शामिल होती है। वहीं वरुण भी अपने मां को दिया हुआ वादा पूरा करने की तैयारी में है।

अब आने वाले एपिसोड में आप सभी देखेंगे कि वरुण और उसकी दादी उसके कमरे में लूथरा परिवार की बर्बादी की योजना तैयार करते हैं। वरुण की दादी वरुण को सलाह देती है, कि उन्हें लूथरा परिवार के सबसे बड़े दुश्मन के साथ मिलकर लूथरा परिवार से बदला लेना होगा। जल्दी ही वरुण के दिमाग में अंशुमान पांडे का नाम याद आता है, जिसके साथ वह हाथ मिलाकर अपने बदले की आग को शांत कर सकता है।

बाद में, काव्या करण के साथ आती है। करीना काव्या से बात करती है और उसे खुशखबरी सुनाती है कि आज की पार्टी में उसके पिता घोषणा करेंगे कि उसका छोटा भाई शौर्य लूथरा इंडस्ट्री का अगला सीईओ होगा। बाद में काव्या करण से पूछती है कि क्या वह उसे सीईओ बनाने के बारे में सोच चुके है। यह सुनकर करण और राखी चौंक जाते हैं।

क्या शौर्य सीईओ बन पाएंगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।