Kundali Bhagya: वरुण ने रची नई साजिश, फूट-फूट कर रोई काव्या

Kundali Bhagya Upcoming Twist: काव्या अपनी शादी के टूटने से काफी दुखी है, जबकि वरुण नई साजिश के साथ लूथरा परिवार से बदला लेने के लिए तैयार है।
Kundali Bhagya: वरुण ने रची नई साजिश, फूट-फूट कर रोई काव्या 50565

Kundali Bhagya Upcoming Twist Today Episode 01 August: बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य में दर्शकों ने पलकी और राजवीर (पारस कलनावत) लूथरा इंडस्ट्री की 50वीं सालगिरह के जश्न के लिए लूथरा के घर में आते हुए देखा हैं। हालांकि, शौर्य और निधि पार्टी में राजवीर और पलकी को देखकर चिढ़ जाते हैं। हालांकि, निधि और शौर्य खुश हैं क्योंकि करण शौर्य को लूथरा कंपनी का सीईओ घोषित करने वाला है। काव्या भी पार्टी में आती है, मगर वह अभी-भी अपनी शादी के टूटने के गम से जूझ रही है । हालाँकि वह पूरी तरह से तैयार होकर सुंदर दिखती है, मगर उसकी आंखो में उसका दर्द साफ-साफ दिखाई देता है। वह अपना दुख छिपाती है और इस जश्न में शामिल होती है।

जबकि दूसरी ओर, वरुण अपनी असली माँ शर्लिन से झूठ बोलता है कि कोई भी उसकी असली पहचान नहीं जानता है। वह उससे वादा करता है कि वह लूथरा परिवार से सब कुछ छीन लेगा, क्योंकि यह उसकी माँ की इच्छा है। बाद में, वरुण अगले कदम के बारे में सोचता है, और उसकी दादी उसे लूथरा परिवार के दुश्मन को खोजने का सुझाव देती है। वरुण को कोई ऐसा व्यक्ति याद आता है जो न केवल प्रीता और करण का दुश्मन है, बल्कि उसके सभी दुश्मनों का आम दुश्मन भी है।

कौन है यह दुश्मन? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।