Kundali Bhagya: प्रीता की जान का दुश्मन बना वरुण, तानी बंदूक

Kundali Bhagya Spoiler: वरुण प्रीता को जान से मारने की कोशिश में है।
Kundali Bhagya: प्रीता की जान का दुश्मन बना वरुण, तानी बंदूक 51419

Kundali Bhagya Upcoming Twist Today Episode 27 August: बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में वरुण ने प्रीता (श्रद्धा आर्या) और काव्या को बंदी बना लिया है, जिससे शो में जबरजस्त ड्रामे की एंट्री हुई है। पूरा लूथरा परिवार अब काव्या और प्रीता को बचाने में जुट गया है, जिसके कारण सभी को यह भी पता चल गया है, कि राजवीर प्रीता का बेटा है। इसके अलावा भी वरुण ने कई सारे चौंकाने वाले खुलासे किए है, जिससे हर कोई दंग रह गया है।

अब शो के आने वाले ट्विस्ट में आप सभी देखेंगे, कि प्रीता को किसी तरह लूथरा परिवार कांच के टैंक से बाहर निकालती है, जिसे देखकर वरुण चिढ़ जाता है। प्रीता काव्या को बचाने के लिए भागती है, मगर वरुण उसे रोक देता है। वरुण ने प्रीता को जान से मारने का मूड बना लिया है और अपनी बंदूक उसपर तान दी है। वरुण सभी को बताता है, कि वह प्रीता से बहुत ज्यादा नफरत करता है और प्रीता भी बार-बार उसके प्लान के बीच में आ रही है। इसी बीच राजवीर और करण वरुण को समझाने की कोशिश करते हैं, कि वह प्रीता को बख्श दे, मगर वरुण किसी की सुनने के मूड में नजर नहीं आ रहा है।

क्या वरुण प्रीता को मौत के घाट उतार देगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।