Kundali Bhagya Spoiler: राजवीर के खिलाफ शौर्य की नई चाल

Kundali Bhagya Spoiler: पढ़िए कुंडली भाग्य स्पॉइलर।
Kundali Bhagya Spoiler: राजवीर के खिलाफ शौर्य की नई चाल 41537

Kundali Bhagya Spoiler: बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। कहानी के अनुसार, राजवीर पलकी के लिए एक गुलदस्ता लाता है और उसे खुश करने का फैसला करता है। हालाँकि, शौर्य को जलन महसूस होती है और वह गुलदस्ते के साथ छेड़छाड़ करता है। राजवीर जैसे ही पलकी को गुलदस्ता देकर प्रपोज करता है, उसे एलर्जी हो जाती है। उसे लगता है कि उसे कुछ खुजली हो रही है और उसके हाथ भी लाल हो जाते हैं। राजवीर यह सब देखकर चौंक जाता है।

बाद में, राजवीर रिएक्शन का इलाज करने के लिए पलकी को अस्पताल ले जाता है। वह उसका काफी ख्याल रखता है जिससे शौर्य को जलन होती है। अस्पताल से घर लौटने के बाद, शौर्य उन दोनों के बीच समस्या पैदा करने की योजना बनाता है। वह मास्क पहनता है और पलकी के पास जाता है। हालाँकि, पलकी को लगता है, कि यह राजवीर है। जल्द ही, शौर्य पालकी को गलत तरीके से छूता है ताकि पालकी को लगे कि राजवीर उसके साथ गलत कर रहा है और वे दोनों में विवाद शुरू हो जाता है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि राजवीर का दोस्त पलकी ओर राजवीर को बताता है, कि काव्या ने उसे बताया है, कि गुलदस्ते के साथ शौर्य ने छेड़छाड़ की थी। इसके अलावा वह कई राज के बारे में भी बात करता है। जबकि दूसरी ओर शौर्य एक लड़की को राजवीर को अपने कमरे में, लेकर जाने के लिए कहता है। वह उससे कहता है, कि उसे कुछ ऐसा करना है, कि जिससे लगे कि उन दोनों के बीच कोई रिश्ता है। शौर्य इस चाल के जरिए राजवीर को पलकी की नजरों में गिराना चाहता है।

अब आगे क्या होगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।