Kundali Bhagya Spoiler: पलकी और राजवीर आए करीब

Kundali Bhagya Spoiler: पढ़िए कुंडली भाग्य स्पॉइलर।
Kundali Bhagya Spoiler: पलकी और राजवीर आए करीब 41363

Kundali Bhagya Spoiler: ज़ी टीवी (Zee Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में तड़केदार ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि करण को राजवीर के बारे में कई सारे अहम सबूत मिलते हैं, जो उसके शक को हकीकत में तब्दील करने का दम रखते है। वह इसकी पुष्टि करने के लिए प्रीता से रोका वाले दिन के बारे में बात करता है। वह प्रीता से पूछता है, कि रोका वाले दिन वह किधर थी? जिसपर प्रीता उसका जवाब देती है। इसके अलावा राजवीर मोहित से करण लूथरा के बर्बादी के बारे में बात करता है। वह उससे कहता है, कि उसे करण की बर्बादी का मंजर मिल गया है। जल्दी ही वेलेंटाइन डे कि नाइट पार्टी में राजवीर पलकी से मिलता है, जहां वे दोनों एक दूसरे को वेलेंटाइन डे विश करते हैं। साथ ही वह बेहद करीब आते हैं और उनके बीच एक प्यारा पल तैयार होता है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।