Kundali Bhagya Spoiler: करण ने प्रीता की मांग में भरी सिन्दूर

Kundali Bhagya Spoiler: पढ़िए कुंडली भाग्य स्पॉइलर।
Kundali Bhagya Spoiler: करण ने प्रीता की मांग में भरी सिन्दूर 41392

Kundali Bhagya Spoiler: ज़ी टीवी (Zee Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में तड़केदार ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि करण को राजवीर के बारे में कई सारे अहम सबूत मिलते हैं, जो उसके शक को हकीकत में तब्दील करने का दम रखते है। इसके अलावा वह राजवीर को फोन करता है और वह उससे खून दान करने वाले के बारे में सवाल करता है, जिसे सुनकर राजवीर परेशान हो जाता है। जबकि दूसरी ओर करण और प्रीता की नजदीकियां बढ़ती जा रही है। प्रीता के हाथो से सामान नीचे गिरता है, जिसे उठाने के लिए वह झुकती है। प्रीता के बाल उसके चेहरे पर आ जाते हैं, जिसे संभालने के लिए करण अपना हाथ आगे बढ़ाता है, जिस दौरान करण के हाथ में लगे सिन्दूर से प्रीता की मांग सज जाती है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।