Kundali Bhagya: राजवीर बना लूथरा इंडस्ट्री का नया सीईओ, शौर्य और निधि को लगा झटका

Kundali Bhagya Upcoming Twist: करण ने राजवीर को लूथरा इंडस्ट्री का नया सीईओ बना दिया है, जिसके कारण निधि और शौर्य चिढ़ जाते हैं।
Kundali Bhagya: राजवीर बना लूथरा इंडस्ट्री का नया सीईओ, शौर्य और निधि को लगा झटका 50802

Kundali Bhagya Upcoming Twist Today Episode 06 August: बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य ने दर्शकों का मनोरंजन बनाए रखा हुआ है। शो की कहानी के मुताबिक, करण (शक्ति आनंद) प्रीता (श्रद्धा आर्य) और राजवीर (पारस कलनावत) को लूथरा हाउस लेकर आता है। इसके अलावा लूथरा इंडस्ट्री के 50 साल पूरे होने पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया है, जहां निधि और शौर्य (बसीर अली) काफी खुश नजर आते हैं। उनके खुशी की वजह एक बड़ी उम्मीद है, क्योंकि उन्हें लगता है कि करण शौर्य को कंपनी का नया सीईओ घोषित करने वाला है। हालांकि, करण को निधि की सारी सच्चाइयां पता चल गई है, जिसके कारण करण ने अब अपना मन बदलने का फैसला कर लिया है।

अब शो के आने वाले ट्विस्ट में आप सभी लोग देखेंगे, कि करण अपनी कंपनी लूथरा इंडस्ट्री के नए सीईओ की घोषणा करता है। जैसे-जैसे उत्साह बढ़ता है, करण नए सीईओ के तौर पर राजवीर का नाम लेता है। यह सुनकर शौर्य का दिल टूट जाता है और वह हैरान रह जाता है।वह गुस्से में पार्टी से भी निकल जाता है। वहीं राजवीर इस खबर को सुनकर चौंक जाता है और दुविधा में फंस जाता है।

दूसरी ओर, निधि करण के अचानक मन बदलने से हैरान है और करण के राजवीर को नया सीईओ बनाने के कारण के बारे में सोचती है। करण ने राजवीर को नया सीईओ इसलिए बनाया क्योंकि सीईओ को रहने के लिए घर मिल जाता है, इसलिए प्रीता और राजवीर करण के पास खुशी से रह सकते हैं। इससे राजवीर का करियर सुरक्षित हो जाएगा। साथ ही, करण अपने बड़े बेटे को ज़िम्मेदारियाँ भी सौंपना चाहता था।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।