कुंडली भाग्य: प्रीता ने अर्जुन के सामने अंजलि को किया बेनकाब

Kundali Bhagya Spoiler: ज़ी टीवी के धारावाहिक कुंडली भाग्य में अंजलि का सच सबके सामने आया। पढ़ें
कुंडली भाग्य: प्रीता ने अर्जुन के सामने अंजलि को किया बेनकाब 2477

Kundali Bhagya Spoiler: ज़ी टीवी पर आने वाले बालाजी टेलिफिल्म्स के धारावाहिक कुंडली भाग्य ने अपने अलग कहानी और ड्रामा से लोगों के दिलो में जगह बनाने में कामयाब रहा है। धारावाहिक में अभी तक हमने देखा कि अर्जुन प्रीता के साथ शादी करने का फैसला करता है। इसी बीच पृथ्वी शादी रोकने के लिए मंडप में आ जाता है। अर्जुन पृथ्वी को बाहर देख कर बहुत हैरान हो जाता है। शर्लिन से पृथ्वी के बाहर होने पर सवाल पूछे जाने पर वह बताती है कि वह शुरू से ही प्रिता के साथ मिली हुई है।

पृथ्वी प्रीता से शादी करने के लिए कहता है। जिससे गुस्सा होकर अर्जुन और पृथ्वी मे हाथापाई चालू हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ़ शर्लिन और कृतिका आपस मे बहस करने लगती है। पृथ्वी से अर्जुन को मार खाता देख प्रीता परेशान हो परेशान हो जाती है और एक बल्ला लेकर पृथ्वी के सर पर दे मारती है। उसके बाद अर्जुन और प्रीता की शादी हो जाती है।

अब आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अंजलि को दुल्हन की तरह तैयार देख कर अर्जुन हैरान हो जाता है। सवाल पूछने पर प्रीता अंजलि को बेनकाब कर देती है। प्रीता बताती है की कैसे अंजलि उसकी जगह अर्जुन से शादी करना चाहती है। अंत में अंजलि अपना मुह खोलती है और बताती है की वह अर्जुन को इस शादी से बचाना चाहती थी।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है? अब अर्जुन आगे क्या करेगा?

ऐसे ही अधिक अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। और कुंडली भाग्य नए एपिसोड ZEE5 क्लब पर टीवी से पहले देखें।

मनीषा सुथार: अभी तक गतिशील गतिशील, मनीषा सथुर व्यावसायिकता और सही मूल्यों का एक आदर्श मिश्रण है। नेटवर्क के लिए योग्यता के साथ खबर के लिए भूख, मनीषा जूनियर्स को प्रेरित करती है और वरिष्ठों का समर्थन करती है। एक मास मीडिया स्नातक, वह रूढ़ियों को तोड़ने और अपने स्वयं के आला को तराशने में विश्वास करती है। जब वह व्यस्त नहीं होता है, तो वह गाना, नृत्य करना और मीरा बनाना पसंद करता है।