Kundali Bhagya: पलकी की माँ ने राजवीर और प्रीता को किया बेघर, निधि ने रची नई साजिश

Kundali Bhagya Upcoming Twist: पलकी की माँ दलजीत राजवीर और प्रीता से चिढ़ जाती है। वह उन्हें घर से बाहर जाने का आदेश देती है क्योंकि घर में जगह नहीं है।
Kundali Bhagya: पलकी की माँ ने राजवीर और प्रीता को किया बेघर, निधि ने रची नई साजिश 50529

Kundali Bhagya Upcoming Twist 31 July: बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य में दर्शकों ने पलकी (अद्रिजा रॉय) और प्रीता (श्रद्धा आर्य) द्वारा वरुण को बेनकाब करने के साथ दमदार ड्रामे को देखा था। अब वरुण बदले की आग में जल रहा है और उसने लूथरा परिवार से बदला लेने का फैसला किया है। वह कसम खाता है कि वह सभी को उसी तरह से तकलीफ देगा, जैसे उसका अपमान किया गया था। बाद में, वरुण अपनी असली माँ, शर्लिन से वादा करता है, कि वह लूथरा परिवार का पूरा पैसा और जायदाद छीन लेगा।

अब आने वाले एपिसोड में, एक हैरान कर देने ट्विस्ट देखने को मिलने वाला हैं, जहां पलकी की माँ दलजीत राजवीर (पारस कलनावत) और प्रीता से चिढ़ जाती है। वह उन्हें घर से बाहर जाने का आदेश देती है क्योंकि घर में जगह नहीं है। वह उन्हें अब अपने घर में रहने की अनुमति नहीं दे सकती। दलजीत को राजवीर और प्रीता का अपमान करते हुए देखकर, पलकी अपनी माँ से नाराज़ हो जाती है और अपनी निराशा व्यक्त करती है। जैसे ही राजवीर और प्रीता घर से बाहर निकलते हैं, पलकी भी उनके पीछे चली जाती है।

बाद में, राजवीर और पलकी लूथरा के घर पार्टी के लिए आते हैं। यह लूथरा इंडस्ट्री के 50 साल पूरे होने पर जश्न मनाने की पार्टी है। दूसरी ओर, निधि एक नई साजिश रचती है; वह करण (शक्ति आनंद) को शौर्य (बसीर अली) को नया सीईओ घोषित करने का सुझाव देती है, जिससे शौर्य को एक बेहतर इंसान बनने और जिम्मेदारी संभालने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, करण के फैसले से उनके रिश्ते में भी सुधार आएगा। करण निधि के सुझाव से सहमत होता है। हालांकि, शौर्य और निधि पार्टी में राजवीर और पलकी की मौजूदगी से चिढ़ जाते हैं। जबकि काव्या अभी-भी अपनी शादी के टूटने से काफी दुखी है।

अब आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।