Kundali Bhagya: लूथरा परिवार ने पकड़ा वरुण का झूठ, हुआ परेशान

Kundali Bhagya Upcoming Twist: वरुण लूथरा परिवार के सामने एक झूठी कहानी पेश करता है और कहता है, कि उसके पिता का किडनैप कर लिया है। लेकिन, लूथरा परिवार वरुण के इस कहानी पर भरोसा करने के मूड में नहीं है।
Kundali Bhagya: लूथरा परिवार ने पकड़ा वरुण का झूठ, हुआ परेशान 50338

Kundali Bhagya Upcoming Twist 26 July: जी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य में दमदार ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां वरुण आलिया का किडनैप करने के लिए निकल जाता है। लेकिन, प्रीता (श्रद्धा आर्य) और पलकी (अद्रिजा रॉय) को इसकी खबर पहले से ही लग जाती है, जिसके कारण वे आलिया को बचाने के लिए पहले ही पहुंच जाते है। लेकिन, शातिर वरुण उन्हें बंदी बनाकर आलिया का किडनैप करने में सफल होता है। जबकि दूसरी ओर, राखी काव्या से वरुण के गायब होने के बारे में सवाल करती है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे, कि वरुण किसी तरह आलिया को अगवाकर करने के बाद संगीत समारोह में फिर से शामिल हो जाता है। हालांकि, जब घरवाले उससे उसके गायब होने के बारे में सवाल पूछते हैं, तो वरुण सभी को बताता है, कि उसके पिता का किडनैप कर किया गया है। वह सभी से कहता है, कि लंदन से एक गुंडे ने उसे फोन किया है जिसने उसके पिता का अपहरण किया है और अब वह पैसों की मांग कर रहा है। करण (शक्ति आनंद) यह सुनकर दंग रह जाता है और उसे पूरी बात बताने के लिए कहता है।

वरुण भी परेशान होने का नाटक करता है, मगर राजवीर (पारस कलनावत) सभी से कहता है, कि उसे यह सब बस एक मजाक लग रहा है। राजवीर इस बात को झूठा करार देता है और कहता है, कि वरुण को अपने किसी भरोसेमंद और करीबी से इस बारे में जानकारी लेनी चाहिए।

क्या वरुण का पर्दाफाश हो पाएंगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।