Kundali Bhagya Latest Update: प्रीता की लौटीं याददाश्त, काव्या को सांप ने काटा

Kundali Bhagya Latest Update: कुंडली भाग्य के नए एपिसोड के बारे में पढ़िए।
Kundali Bhagya Latest Update: प्रीता की लौटीं याददाश्त, काव्या को सांप ने काटा 27007

Kundali Bhagya Spoiler: ज़ी टीवी (Zee TV) के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई हैं। जैसा कि आप सभी ने पिछले में देखा, लूथरा परिवार में ऋषभ के साथ राजवीर भी रक्षाबंधन समारोह के लिए शामिल होता है। सभी लोग बेहद खुश रहते हैं और त्योहार का जश्न मनाने में व्यस्त रहते है। हालांकि, इस शानदार पर्व के चलते शो में एक नया मोड़ आने वाला है। जहां आप सभी देखेंगे कि काव्या शौर्य को राखी बांधने के लिए आगे बढ़ती है और उसके हाथ से राखी नीचे गिर जाती है।

काव्या राखी को उठाने के लिए सोफे के पास हाथ डालती है। जहां एक सांप पहले से ही बैठा रहता है और काव्या का हाथ साप के पास चला जाता हैं, जिसके बाद सांप काव्या को काट लेता है। सांप के काटने के बाद राजवीर तुरंत अपनी बहन को बचाने के लिए भागता है और उसके हाथ से सांप का जहर चुसकर निकालने लगता है। दूसरी ओर प्रीता को भी काव्या की याद सताने लगती है और वह झटकें में उठकर काव्या का नाम जोर से चिल्लाती है। जल्दी वह लूथरा हाउस जाने का जिद्द करती है और वह कहती हैं, कि उसे उसके घर जाना है।

एक नजर नीचे डालें-

हे भगवान! क्या प्रीता की याददाश लौटने से शो में कोई नया ड्रामा आएगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।