Kundali Bhagya: वरुण संग शादी रचाएंगी काव्या, राजवीर और करण हुए गुस्सा

Kundali Bhagya Upcoming Twist: प्रीता की जान बचाने के लिए काव्या वरुण के साथ शादी रचाने के लिए तैयार हो गई है।
Kundali Bhagya: वरुण संग शादी रचाएंगी काव्या, राजवीर और करण हुए गुस्सा 51268

Kundali Bhagya Upcoming Twist Today Episode 21 August: बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य में गजब का ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, जहां वरुण ने काव्या के साथ शादी रचाने के लिए प्रीता को बंधक बना लिया है। वह काव्या को धमकाते हुए कहता है, कि अगर वह वरुण के साथ शादी नहीं रचाएंगी, तो वह प्रीता को मौत के घाट उतार देगा। वरुण ने काव्या को परेशान करने के लिए प्रीता को ग्लास ट्यूब में डाल दिया है, जिसमें लगातार पानी भरते जा रहा है। अब अगर काव्या वरुण के साथ शादी के लिए तैयार नहीं हुई, तो वरुण की चाल के मुताबिक, पानी बर्फ बन जाएगा और प्रीता की मौत हो जाएगी। इसके अलावा काव्या और प्रीता को बचाने के लिए राजवीर के साथ करण और पलकी आती हैं, जिन्हे देखकर वरुण चौक जाता है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे, कि वरुण काव्या को उससे शादी करने का आखिरी मौका देता है, मगर वह दोबारा उसे मना कर देती है। वरुण काव्या को उसकी मां की जान के बारे में सोचने के लिए कहता है, जो कांच की टंकी में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। काव्या वरुण से शादी करने के लिए राजी हो जाती है और फिर शुरू होती है, शादी की रस्में।

जल्द ही, करण, राजवीर, पालकी और परिवार के अन्य सदस्य काव्या और प्रीता को बचाने के लिए आते हैं, मगर वे गुंडों के जाल में फंस जाते हैं। वरुण सभी को धमकी देता है कि अगर वे इस शादी को नहीं होने देंगे, तो उन्हें प्रीता को मरते हुए देखना होगा। राजवीर और करण वरुण से गुस्सा हो जाते हैं, लेकिन वे प्रीता और काव्या के लिए खुद पर काबू रखते हैं। करण वरुण को चेतावनी देता है कि अगर वह नाराज़ हुआ तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। लेकिन वरुण को उसकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। दूसरी ओर, निधि खुश हो जाती है कि वरुण ने आखिरकार प्रीता का अध्याय खत्म कर दिया है।

अब आगे क्या होगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।