Kundali Bhagya: प्रीता के लिए वरुण से शादी करेगी काव्या

Kundali Bhagya Upcoming Twist: काव्या प्रीता की जान बचाने के लिए वरुण संग शादी करने के लिए तैयार हो जाती है।
Kundali Bhagya: प्रीता के लिए वरुण से शादी करेगी काव्या 51075

Kundali Bhagya Upcoming Twist Today Episode 15 August: बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य ने दर्शकों का मनोरंजन बनाए रखा हुआ है। शो की कहानी के मुताबिक, वरुण गुंडे गलती से काव्या की जगह प्रीता को किडनैप कर लेते हैं और जब इस बारे में वरुण को पता चलता है, तो वह काफी चिढ़ जाता है। प्रीता के होश में आने के बाद वह उसे काफी डराता है और धमकाता है, मगर प्रीता पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब वरुण काव्या को किडनैप करने की योजना में है, जिसके कारण वह एक मास्टर प्लान तैयार करता है। वरुण काव्या को कॉल करके उससे कहता है, कि उसने कुछ लोगो को प्रीता को किडनैप करते हुए देखा है, जिसे सुनकर काव्या चिंतित हो जाती है।

काव्या अपनी मां की जान बचाने के लिए वरुण द्वारा बताई गई जगह पर पहुंच जाती हैं, जहां वह उसे बंधक बना लेता है। अब वरुण काव्या से शादी करने की मांग करता है। वह उसे अपने चाल के बारे में बताता है और कहता है, कि वह यह सब अपने माता-पिता के लिए कर रहा है। वरुण जबरदस्ती काव्या से शादी करने का फैसला करता है। अपनी नफरत और बदला लेने के बारे में वरुण के कबूलनामे को सुनकर काव्या को गहरा सदमा लगता है। लेकिन, काव्या वरुण संग शादी करने से इंकार कर देती हैं, जिसके बाद वरुण प्रीता को जान से मारने की धमकी देता है। वह काव्या को धमकाते हुए कहता है, कि अगर उसने वरुण संग शादी नहीं रचाई, तो वह प्रीता को मौत के घाट उतार देगा। काव्या अपनी मां की जान के लिए वरुण के साथ शादी करने के लिए तैयार हो जाती है।

अब आगे क्या होगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।