Kundali Bhagya: करण ने राजवीर और प्रीता को लूथरा हाउस में दी जगह, निधि और अंशुमन पांडे के साथ मिलकर वरुण लेगा बदला

Kundali Bhagya Upcoming Twist: करण को प्रीता और राजवीर के बेघर होने की बात पता चलती है, वह उन्हें लेने आता है।
Kundali Bhagya: करण ने राजवीर और प्रीता को लूथरा हाउस में दी जगह, निधि और अंशुमन पांडे के साथ मिलकर वरुण लेगा बदला 50695

Kundali Bhagya Upcoming Twist Today Episode 03 August: बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य ने दर्शकों का मनोरंजन बनाए रखा हुआ है। शो की कहानी के मुताबिक, वरुण और उसकी दादी उसके कमरे में बैठकर लूथरा परिवार की बर्बादी की योजना तैयार करते हैं। वरुण की दादी वरुण को सलाह देती है, कि उन्हें लूथरा परिवार के सबसे बड़े दुश्मन के साथ मिलकर लूथरा परिवार से बदला लेना होगा। जल्दी ही वरुण के दिमाग में अंशुमान पांडे का नाम याद आता है, जिसके साथ वह हाथ मिलाकर अपने बदले की आग को शांत कर सकता है।

वहीं दूसरी ओर पलकी ने करण को ख़बर दे दी है, कि राजवीर और प्रीता घर से बेघर हो गए है। करण को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिलती है, वह वैसे ही प्रीता और राजवीर को लूथरा परिवार में शामिल करने के लिए निकल जाता है। वह उन्हें लूथरा हाउस चलने के लिए कहता है, मगर प्रीता इसमें संकोच करती है। करण ज़िद पर अड़ जाता है और उन्हें लूथरा हाउस में लेकर चले आता है। इस बारे में जब निधि को ख़बर लगती है, तो वह फिर से प्रीता को बर्बाद करने की योजना बनाती है। इस बार निधि ने वरुण के साथ अंशुमन पांडे के साथ भी मिलाया है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।