Kundali Bhagya Full Episode: राजवीर ने दी शौर्य को मात

Kundali Bhagya Spoiler: पढ़िए, कुंडली भाग्य स्पॉइलर।
Kundali Bhagya Full Episode: राजवीर ने दी शौर्य को मात 30522

Kundali Bhagya Spoiler: जी टीवी (Zee TV) के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। जहां आप सभी ने देखा, लूथरा हाउस में शौर्य और राजवीर के बीच दहीहंडी का कॉम्पीटिशन होता है और राजवीर घर आकर अपने परिवार से इस बारे में बात करता है। वह प्रीता और श्रृष्टि को बताता हैं, कि लूथरा हाउस में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया हैं, जहां उसे मटकी फोड़ कर शौर्य को हराना है। हालांकि, इन बातों को सुनकर श्रृष्टि उसे लूथरा हाउस जाने से मना करती है। किंतु, राजवीर फिर भी लूथरा हाउस जाता हैं, जिसके बाद प्रीता फैसला करती हैं, कि वह राजवीर को वापस बुलाने के लिए लूथरा हाउस जाएगी। लेकिन, श्रृष्टि प्रीता को लूथरा हाउस जाने से रोक देती है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि लूथरा हाउस पुरी तरह से दहीहंडी के जश्न में डूबा रहता है और राजवीर पलकी और शनाया के साथ डांस करते हुए घर में एंट्री करता है। बाद में, दादी शौर्य और राजवीर से कहती हैं, कि जो भी दही हंडी फोड़ेगा वह कंगन अपनी राधा को देखा, जिसके बाद दही हंडी का मुकाबला शुरू हो जाता है। राजवीर और शौर्य साथ में भागते हैं, लेकिन शौर्य का पैर फिसलता है और वह नीचे गिर जाता हैं, जिसका फायदा उठाते हुए राजवीर मटकी फोड़ने में सफल होता है।

एक नजर नीचे डालें-

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।