Kundali Bhagya Full Episode: राजवीर से मिलने लूथरा हाउस जाएगी प्रीता, निधि हुई परेशान

Kundali Bhagya Full Episode Written Update: पढ़िए, कुंडली भाग्य स्पॉइलर।
Kundali Bhagya Full Episode: राजवीर से मिलने लूथरा हाउस जाएगी प्रीता, निधि हुई परेशान 33446

Kundali Bhagya Spoiler: जी टीवी (Zee TV) के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। जहां आप सभी ने अब तक देखा कि गुंडे निधि को फ़ोन करता है और किडनेपिंग की बता बताता है। लेकिन, फ़ोन बदल जाने के कारण फ़ोन राजवीर उठा लेता। परंतु, जब तक राजवीर कुछ समझ पाए, उसके पहले निधि उससे फ़ोन छीन लेती है। जबकि प्रथम अपने अनुभवी दिमाग़ के साथ एक ख़ाली गोदाम में प्रीता और मोहित के साथ पहुँचता है, ज़हा उन्हे सृष्टि के चिल्लाने की आवाज़ सुनाई देती है। वे फ़ौरन उस कमरे में जाते है, जहाँ से आवाज़ आई थी। वे सभी मिलकर उस कमरे में सृष्टि की खोजबीन करते है। किंतु, गुंडों ने उसे छिपा दिया है, जिसके कारण वह उसे नहीं खोज पाते और वह वहाँ से चले जाते है।

अब आने वाले एपिसोड ने आप सभी देखेंगे कि मोहित और उसकी मा प्रीता के साथ फिर से सृष्टि के खोजबीन में जुट जाते है। जबकि प्रथम लगातार इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश में पूरी तरह से लीन रहता है। दूसरी ओर राजबीर सृष्टि को लेकर चिंतित रहता है, जिसके बाद पलकी उसकी मदद के लिए सृष्टि के फोन पर कॉल करती है। मगर फोन मोहित की मा उठाती है और वह हड़बड़ा जाती है, कि पालकी को जवाब क्या दे। वह पलकी से कहती है, कि राजवीर से मिलने प्रीता लूथरा हाउस जा रही है, जिसे निधि भी सुन लेती है। निधि अब इस बात से परेशान हो जाती है, कि प्रीता लूथरा हाउस लौट रही है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।