Kundali Bhagya Full Episode: लूथरा हाउस पहुंची प्रीता, घर वालों ने स्वीकारा शौर्य-शनाया और राजवीर-पलकी का प्यार

Kundali Bhagya Full Episode Written Update: पढ़िए, कुंडली भाग्य स्पॉइलर।
Kundali Bhagya Full Episode: लूथरा हाउस पहुंची प्रीता, घर वालों ने स्वीकारा शौर्य-शनाया और राजवीर-पलकी का प्यार 31424

Kundali Bhagya Spoiler: जी टीवी (Zee TV) के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। जहां आप सभी ने अब तक देखा कि पलकी शक के आधार पर शौर्य की खोजबीन शुरू कर देती है। हालांकि, उसका सामना निधि के साथ हो जाता है और निधी उसे खरी-खोटी सुनाते हुए कहती हैं, कि शौर्य पर डोरे डालना बंद करो। बाद में, पलकी राजवीर को खोजने में सफल होती है और शनाया मौका पाते ही रूम से निकल जाती है। शनाया अचानक शौर्य के रूम में एंट्री करती है और उसके धक्के से गुलदस्ता गिर जाता हैं, जिससे कमरे का दरवाजा फंस जाता है। शौर्य घबरा जाता हैं, क्योंकि नीचे सभी लोग उसे स्क्रीन पर देख रहे हैं, कि वह शनाया के साथ कमरे में अकेले बंद है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि प्रीता को घबराहट होती है और वह राजवीर से मिलने के लिए लूथरा हाउस जाती है। दूसरी ओर घर वाले स्क्रीन पर देखते हैं, कि शनाया और शौर्य एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। जबकि राजवीर भी पलकी को प्रपोज करता हैं, जिसे देखकर सभी घर वाले खुश हो जाते हैं। इन सभी के अलावा प्रीता लूथरा हाउस में आती है और उसे घर में काम करने वाली मिल जाती हैं, जो उससे करण के लिए कपड़े निकालने वाली बात के बारे में पुछती हैं।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।