Kundali Bhagya Full Episode: लूथरा हाउस में प्रीता को देखकर घबराई निधि

Kundali Bhagya Full Episode Written Update: पढ़िए, कुंडली भाग्य स्पॉइलर।
Kundali Bhagya Full Episode: लूथरा हाउस में प्रीता को देखकर घबराई निधि 32050

Kundali Bhagya Spoiler: जी टीवी (Zee TV) के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। जहां आप सभी ने अब तक देखा कि घर वाले शौर्य को बधाईयां देते हैं और उससे कहते हैं, कि शनाया उसके लिए सबसे परफेक्ट लड़की है। किंतु, शौर्य कहता हैं, कि उसे शनाया से प्यार नहीं है। दूसरी ओर करण को चकमा देने के लिए श्रृष्टि एक गुलदस्ता बाहर फेंकती हैं, जिसे देखने के लिए करण पीछे मुड़ता है। जैसे ही वह पीछे मुड़ता हैं, प्रीता की जगह पर गिरिजा खड़ी होती है। करण को एहसास होता हैं, कि उसने प्रीता को देखा। बाद में सभी घर वाले काव्या के शादी के लिए कपड़े ख़र्रीदने जाते है और उन्हें विचार आता है, की घर में दो जोड़े और तैयार होने वाले है। राखी चाहती हैं, की काव्या के शादी में प्रीता भी शामिल हो।

अब आने वाले एपिसोड में आप सभी देखेंगे, की करण राखी माँ से वादा करता है की प्रीता जल्दी ही लूथरा हाउस में लौट आएगी। करण कहता हैं, की दो दिन बाद प्रीता का बर्थडे है और प्रीता लूथरा हाउस में ही अपना जन्मदिन मनाएगी। हालांकि, निधि इन सारी बातों को सुनती रहती है और घबरा जाती है। निधि दिव्या को अपना ख़ौफ़ बया करती है। दूसरे दिन घर की घंटी बजती है और दरवाज़े पर करण के साथ प्रीता खड़ी रहती है। निधि उन दोनों को एक साथ देखकर दर जाती है और परेशान हो जाती है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।