Kundali Bhagya Full Episode: करण ने पकड़ा प्रीता का हाथ

Kundali Bhagya Spoiler: पढ़िए, कुंडली भाग्य स्पॉइलर।
Kundali Bhagya Full Episode: करण ने पकड़ा प्रीता का हाथ 28532

Kundali Bhagya Spoiler: जी टीवी (Zee TV) के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। जैसा कि आप सभी ने पिछले एपिसोड में देखा, शौर्य शनाया को अपनी गर्लफ्रेंड बनाकर राजवीर से बदला लेना चाहता है। शौर्य का मानना है कि राजवीर शनाया को पसंद करता है। इसलिए, वह शनाया को राजवीर से छीनने की योजना बनाता है। दूसरी ओर, श्रृष्टि से छुपकर प्रीता लूथरा हाउस जाने का फैसला करती है।
निधि की खोजबीन में जुटी प्रीता लूथरा हाउस में एंट्री करती है और वह उसे यहां-वहां खोजती है। हालांकि, उसकी याददाश्त जाने के चलते उसे कुछ याद नहीं रहता है। घर में करण बाथरूम में नहाता रहता है और उसे भनक लगती हैं, कि कोई बाहार आया है।

अब आने वाले एपिसोड में आप सभी देखेंगे कि, प्रीता गलती से करण के कमरे में घुस जाती हैं, ज़हां वह अपने बाथरूम में नहाता रहता है। करण को लगता हैं, कि बाहर निधि है इसलिए वह उससे तौलिया मांगता है। प्रीता करण को तौलिया देने का फैसला करती है और वह उसे तौली देती रहती हैं, तभी करण प्रीता का हाथ पकड़ लेता हैं, जिसके बाद प्रीता घबरा जाती है।

एक नजर नीचे डालें-

अब आगे क्या होगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।