Kundali Bhagya full Episode: एक-दूसरे से मिलकर ख़ुश हुए करण और प्रीता?

Kundali Bhagya Spoiler: पढ़िए, कुंडली भाग्य स्पॉइलर।
Kundali Bhagya full Episode: एक-दूसरे से मिलकर ख़ुश हुए करण और प्रीता? 24263

Kundali Bhagya Spoiler: ज़ी टीवी (Zee TV) के लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई हैं। जैसा कि आप सभी ने पिछले एपिसोड में देखा कि श्रृष्टि सभी को समझाते हुए कहती हैं, कि उन‌ लूथरास से जितना हो सके उतना दूर रहना ही सही है और वैसे भी मैंने सोच लिया हैं, कि हम मुंबई छोड़ देंगे। हालांकि, प्रीता उसकी बात को काटते हुए कहती हैं, कि नहीं मैं काव्या से बिना मिले कहीं नहीं जाउंगी। राजवीर का मानना हैं, कि काव्या के शादी के बाद हम कहीं जाएंगे। प्रीता भी राजवीर कि बात से सहमत होती है। वहीं दूसरी ओर करण और काव्या इस बारे में सोच रहे हैं,कि पैसा किसने चुराया है।

अब आने वाले एपिसोड में आप सभी देखेंगे कि, श्रृष्टि भावुक होकर राजवीर को काव्या की सच्चाई बताते हुए कहती हैं, कि मैं कितनी मजबूर हूं कि प्रीता को बता भी नहीं सकती कि, काव्या उसकी ही बेटी है और जिस तरह वह लूथरा से मिलने गई थीं। अब उन्हें क्या बताऊं कि उस करण लूथरा ने ही उनकी जिंदगी बर्बाद की थी। वहीं दूसरी ओर करण प्रीता के ख्यालों में खोया रहता है और प्रीता उसे उसकी लापरवाही के लिए फटकार लगाती है।

वीडियो में देखने के लिए एक नजर नीचे डालें-

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि, करण और प्रीता का अगला कदम क्या होगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए बने रहें मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।