Kumkum Bhagya Upcoming Twist: छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार हुआ आरवी, हरलीन हुई बेहोश

Kumkum Bhagya Upcoming Twist: ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक कुमकुम भाग्य में आरवी को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Kumkum Bhagya Upcoming Twist: छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार हुआ आरवी, हरलीन हुई बेहोश 49990

Kumkum Bhagya Today Episode: बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक कुमकुम भाग्य में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, जहां पुलिस वालो ने आरवी को उसके बिस्तर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरवी इस बात से अनजान है, कि उसपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि मोनिशा मेहमानों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पूर्वी (राची शर्मा) को टॉयलेट में बंद कर देती है। जबकि दूसरी ओर, नेत्रा आरवी (अबरार काजी) को होटल में लेकर जाती है और उसे अपने जाल में फंसाती है। वह ऐसी हालत पैदा कर देती है, जिससे ऐसा लगे कि आरवी उसके साथ जबरजस्ती कर रहा है। वह अपने बाल अस्त-व्यस्त कर लेती है, सबूत दिखाने के लिए अपने शरीर पर आरवी के नाखून के निशान लगा लेती है।

अब आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, कि नेत्रा ऐसा बताती हैं, कि होटल के कमरे का दरवाजा खुलते ही आरवी ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इसके अलावा मोनिशा ने इस पूरे कांड को अपने कैमरे में कैद कर लिया है, जो अब मीडिया वालो के पास है। दूसरी ओर, आरवी नशे की हालत में वहां से निकलता है और घर आता है। बाद में, पुलिस अधिकारी आरवी को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर आते हैं। आरवी पुलिस वालों से गिरफ्तारी का कारण पूछता है। पुलिस वाले उसे बताते हैं, कि नेहा सिंह ने नेत्रा बनकर आरवी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। आरवी यह सुनकर हैरान रह जाता है। आरवी का परिवार चिंतित हो गया और पुलिस अधिकारियों को समझाने की कोशिश की कि उनका बेटा ऐसा कुछ नहीं कर सकता। लेकिन पुलिस अधिकारी उनकी एक नहीं सुनते। जल्द ही वे आरवी को गिरफ्तार कर लेते हैं और उसे अपने साथ ले जाते हैं, जिसे देखकर हरलीन बेहोश हो जाती है। आरवी को अपनी मां की चिंता होती है लेकिन पुलिस अधिकारी उसे जेल ले जाते हैं।

अब आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।