Kumkum bhagya Spoiler: मोनिशा के साथ अफेयर पर पूर्वी के सवालों के घेरे में फंसा आरवी

Kumkum bhagya Spoiler: पढ़िए कुमकुम भाग्य स्पॉइलर।
Kumkum bhagya Spoiler: मोनिशा के साथ अफेयर पर पूर्वी के सवालों के घेरे में फंसा आरवी 41773

Kumkum bhagya Spoiler: बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ज़ी टीवी (Zee Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) में तड़के दार ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि आरवी और मोनिशा रोमांटिक पल के शिकार हुए रहते है और दूर खड़ी पूर्वी उन्हें देखती रहती है। मोनिशा आरवी से अपने प्यार का इजहार करती है और उसे शादी करने के लिए प्रपोज करती है। आरवी भी मोनिशा से वादा करता है, कि वह उसके साथ शादी रचाएगा। पूर्वी यह सब देखकर हैरान हो जाती है और कुछ समझ नहीं पाती है। जल्दी ही मोनिशा और आरवी दूर होते हैं और पूर्वी को आरवी से बात करने का मौका मिलता है।

वह आरवी को अपने सवालों के घेरे के में लेते हुए उससे उसके अफेयर के बारे में बात करती है। आरवी पूर्वी की बताता है, कि मोनिशा और उसकी सगाई हो चुकी है। इसके अलावा वह यह भी बताता है, कि दोनों की शादी होने वाली थी, मगर कुछ परेशानियों के कारण शादी नहीं हो पाई।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।