Kumkum bhagya Spoiler: पूर्वी ने आरवी और मोनिशा के रिश्तें पर किया सवाल

Kumkum bhagya Spoiler: पढ़िए कुमकुम भाग्य स्पॉइलर।
Kumkum bhagya Spoiler: पूर्वी ने आरवी और मोनिशा के रिश्तें पर किया सवाल 41674

Kumkum bhagya Spoiler: बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ज़ी टीवी (Zee Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) में तड़के दार ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी ने अब तक देखा कि, आरवी के घर पर पूर्वी और आरवी की अंगूठी खोज की रश्म शुरू होती है। इस रश्म का हिस्सा मोनिशा भी बनती है। जल्दी ही खेल शुरू होता है, जिसमें बारी- बारी अंगूठी तीनों लोगो के हाथो में आती है। मोनिशा अपने शब्दो से पूर्वी पर निशाना साधती है और अपने दिल की बात बयां करती है। पूर्वी को मोनिशा की बातो से काफी तकलीफ होती है। आरवी की मां मोनिशा को रोकने की कोशिश करती हैं, मगर वह अपने दिल की बात को कहने से नहीं रुकती है।

अब आने वाले एपिसोड में आप सभी देखेंगे कि पूर्वी और आरवी कमरे में अकेले बैठे रहते हैं, जहां पूर्वी के दिमाग में बार- बार मोनिशा की बातें घूमती रहती है। वह आरवी से मोनिशा और उसके रिश्ते के बारे में सवाल करती हैं, जिसपर आरवी का कहना है, कि मोनिशा उसके लिए बेहद खास है और उसने उसे बहुत बुरे वक्त पर संभाला है। इसके अलावा पूर्वी आरवी से उसकी पुरानी प्रेमिका के बारे में भी सवाल करती हैं, जिसे सुनकर आरवी परेशान हो जाता है।

क्या पूर्वी के सामने आएगा आरवी का पूरा सच? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।