Kumkum Bhagya: जेल में पूर्वी को देख आरवी का फूटा गुस्सा

Kumkum Bhagya Upcoming Twist: पूर्वी आरवी से मिलने के लिए जेल आती हैं, जहां उसे आरवी देखकर भड़क जाती है।
Kumkum Bhagya: जेल में पूर्वी को देख आरवी का फूटा गुस्सा 50233

Kumkum Bhagya Upcoming Twist: जी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक कुमकुम भाग्य में गजब के ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां आरवी (अबरार काज़ी) पर नेहा सिंह ने नेत्रा बनकर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है, जिसके कारण अब आरवी सलाखों के पीछे है।जबकि आरवी की गिरफ्तारी से क्रोधित घरवाले जेल में काफी हंगामा करते हैं। वहीं, मीडिया वाले पूर्वी (राची शर्मा) की गैमौजूदगी पर सवाल खड़े करते है। आरवी ने मीडिया को यह खुलासा करते हुए सुना कि पूर्वी ने अपने कुकर्मों के कारण आरवी को छोड़ दिया। दूसरी ओर, पूर्वी, पुलिस स्टेशन जाते समय एक दुर्घटना का शिकार हो जाती है। जल्द ही, लोग उसे अस्पताल ले गए और जैसे ही वह उठी, वह पुलिस स्टेशन चली गई।

अब आने वाले एपिसोड में आप सभी देखेंगे, कि पूर्वी किसी तरह पुलिस स्टेशन पहुंची है। आरवी के बारे में सोच-सोचकर परेशान होते हुए पूर्वी उससे जेल में मिलती है। हालाँकि, आरवी पूर्वी को देखकर गुस्सा हो जाता है, और वह गुस्से में, उसे जाने के लिए कहता है, क्योंकि मीडिया ने खुलासा किया कि उसने उसके हरकतों के कारण उसे छोड़ दिया था। पूर्वी आरवी को समझाने की कोशिश करती है और वह उससे अनुरोध करती है। लेकिन फिर भी, वह पूर्वी की बातों को अनसुना करता है। आखिकार, पूर्वी पुलिस स्टेशन से बाहर निकल जाती है।

बाद में, एक हवलदार आता है और वह आरवी को पूर्वी की सारी सच्चाइयां बताता है। वह उसे बताता है, कि पूर्वी का एक्सीडेंट हो गया था, और जैसे ही उसे होश आया वैसे ही, वह उसे जेल में मिलने चली आई। इसके अलावा, वह आरवी की हरकत पर उसे काफी फटकार लगाता है।

अब आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।