Kumkum Bhagya: पूर्वी ने दिलाई आरवी और हरमन को रिहाई

Kumkum Bhagya Upcoming Twist: पूर्वी, आर.वी. और हरमन को बचा लेती है।
Kumkum Bhagya: पूर्वी ने दिलाई आरवी और हरमन को रिहाई 50560

Kumkum Bhagya Today Episode 01 August: ज़ी टीवी (Zee Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक कुमकुम भाग्य में दमदार ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां पूर्वी और हरमन आरवी को रिहा करने का तरीका खोजने के लिए नेहा से मुलाकात करते हैं। हालांकि, नेहा हरमन के पैसे देने के कदम का इस्तेमाल उसके और पूर्वी के खिलाफ करती है। नेहा मीडिया और पुलिस को बुलाती है, जो हरमन और पूर्वी को गिरफ्तार कर लेते हैं। पूर्वी और हरमन को जेल में देखकर आरवी चौंक जाता है। पूर्वी अपने पति को बताती है कि नेहा बेहद चालक है और उसके इरादे भी बेहद बुरे हैं।

अब आने वाले एपिसोड में पूर्वी का परिवार उससे मिलने जेल में आता है। वह अपने परिवार को घटना के बारे में बताती है। बाद में, पुलिस अधिकारी पूर्वी को एक अपराधी का समर्थन करने के लिए ताना मारता है। पूर्वी यह स्पष्ट करती है कि उसके पति ने नेहा के साथ कुछ नहीं किया। दूसरी ओर, एक हैरान कर देने वाला मोड़ तब आता है, जब पूर्वी अपने पति आरवी और ससुर को जमानत पर रिहा करवाती है। जेल से रिहा होने के बाद आरवी खुश हो जाता है और पूर्वी भी खुशी से झूम उठती है। इसके विपरीत, मोनिशा को नेहा पर शक होता है और उन दोनों में इसके लिए लड़ाई होती है। मोनिशा अपने हाथ से नेहा का गला भी घोंट देती है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताएं और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।