Kumkum Bhagya: पूर्वी ने नेहा का किया पर्दाफाश, आरवी के साथ नकली तलाक की चाल हुई सफल

Kumkum Bhagya Upcoming Twist: आरवी के साथ पूर्वी ने नकली तलाक का खेल खेला था, जिसके जरिए उसने नेहा को बेनकाब किया है।
Kumkum Bhagya: पूर्वी ने नेहा का किया पर्दाफाश, आरवी के साथ नकली तलाक की चाल हुई सफल 50917

Kumkum Bhagya Today Episode 09 August: ज़ी टीवी (Zee Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक कुमकुम भाग्य में दमदार ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां दर्शक पूर्वी (राची शर्मा) और आरवी (अबरार काज़ी) के जीवन में आए भूचाल का मजा ले रहे हैं। आरवी द्वारा यह स्वीकार करने के बाद कि उसे अपनी पत्नी पर भरोसा है, पूर्वी ने उसे बताया कि कल सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वह उसकी ओर से घोषणा करने वाली है, जिसे सुनकर आरवी उत्सुक हो जाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्वी ने आरवी से तलाक की घोषणा की और सभी को बताया, कि आरवी नेहा के साथ शादी करने वाला है।

पूर्वी का फैसला सुनकर आरवी चौंक जाता है, वह इस बारे में उससे सवाल करता है। पूर्वी ने बताया कि वह नेहा की जिंदगी की सुरक्षा के लिए यह फैसला ले रही है। पूर्वी ने बताया कि आरवी की वजह से नेहा को बहुत तकलीफ हो रही है और उसकी काफी बदनामी भी हुई है, जिसके कारण कोई भी उससे शादी नहीं करेगा, इसलिए उसने यह बड़ा कदम उठाया है। पूरा परिवार हैरान हो जाता है जबकि नेहा बेहोश हो जाती है। नेहा ने आरवी से शादी करने से इनकार कर दिया और वहां से भाग गई।

बाद में पूर्वी सभी से कहती हैं, कि नेहा गलत थी, इसलिए वह वहां से भाग गई। बाद में, नेहा फिर से आती है, जिसके बाद पूर्वी उसका कबूलनामा करवाती है। वह सभी से यह भी कहती हैं, कि एक लड़का हमेशा गलत नहीं होता है। आरवी पूर्वी के झूठे तलाक नाटक से काफी प्रभावित होता है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताएं और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।