Kumkum Bhagya: हरलीन ने पूर्वी को दी चुनौती, आरवी संग शादी के ख्याल में मोनिशा

Kumkum Bhagya Upcoming Twist: हरलीन ने पूर्वी को चुनौती दी है।
Kumkum Bhagya: हरलीन ने पूर्वी को दी चुनौती, आरवी संग शादी के ख्याल में मोनिशा 50777

Kumkum Bhagya Today Episode 06 August: ज़ी टीवी (Zee Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक कुमकुम भाग्य में दमदार ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां दर्शकों को इन दिनों आरवी (अबरार काज़ी) और पूर्वी (राची शर्मा) के जीवन में चल रहे बड़े नाटक देखने को मिल रहे हैं। पूर्वी द्वारा आरवी को जेल से रिहा करवाने के बाद, वे दोनों दीया के होने वाले ससुराल वालों से मिलते हैं और उन्हें दीया की शादी नहीं तोड़ने का अनुरोध करते हैं।

अब आने वाले एपिसोड में आप सभी देखेंगे, कि आर.वी. और पूर्वी घर लौटते हैं। हरलीन पूर्वी को बेघर करने की कोशिश करती हैं, मगर इस बार आरवी ने अपनी मां को रोक दिया है और सभी से कहती हैं, कि आरवी उसके साथ रहेगी।
आर.वी. के फैसले से हरलीन हैरान है। पूर्वी को मीडिया से कॉल आती है, और वह उन्हें एक कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित करती है। हरलीन पूर्वी के फैसले पर गुस्सा हो जाती है; वह पूर्वी को चुनौती देती है कि अगर वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आर.वी. की बेगुनाही नहीं साबित कर पाई, तो उसे घर और आर.वी. दोनों को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ना होगा।

दूसरी तरफ, मोनिशा आरवी से सवाल करती है कि क्या वह उससे प्यार करता है या नहीं। वह पूछती है कि क्या पूर्वी ही उसके लिए सबकुछ है, उसकी ज़िंदगी में उसकी क्या अहमियत है और आखिर में, क्या वह उससे शादी करेगा।

अब क्या करेगा आरवी? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताएं और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।