Kismat Ki lakiro se: नशे में चूर हुए अभय- श्रद्धा, रोशनी की हुई वापसी

Kismat Ki lakiro se latest Update: नशे में चूर हुए अभय- श्रद्धा।
Kismat Ki lakiro se: नशे में चूर हुए अभय- श्रद्धा, रोशनी की हुई वापसी 43684

Kismat Ki lakiro se full Episode 486: शेमारू (Shemaru) चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक किस्मत की लकीरों से (Kismat Ki lakiro se) में मजेदार ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में आप सभी देखेंगे, कि श्रद्धा हनुमंत को घर में यहां-वहां ढूंढ़ती हैं, मगर वह उसे कहीं भी नहीं मिलता है। जल्दी ही घर में, पंडित जी आते हैं और वह परिवार वालों को बताते हैं, कि उनका बेटा हनुमंत तो उनके साथ ही रहता है। श्रद्धा यह सब सुनकर दंग रह जाती है और उसे कमरे में, हनुमंत की दिव्य झलक नजर आती है। बाद में, सभी लोग होली खेलने की तैयारी में जुट जाते हैं। जबकि कीर्ति और वरुण ने अभी-भी झगड़ा चल रहा है। वरुण कीर्ति पर पानी फेंक देता है, जिससे कीर्ति के मांग में लगा सिन्दूर मिट जाता है। यह सब देखकर कीर्ति परेशान हो जाती है।

वहीं होली के इस त्योहार पर वरुण के पिता भी घर में आए है। जल्दी ही कुछ लोग ढोल-नगाड़ों के साथ घर में आते हैं। इन ढोल नगाड़ों के साथ रोशनी भी वापसी कर चुकी है, मगर वह अपना पहचान छिपाने के लिए रंगो को अपने चेहरे पर लगा देती है। बाद में, श्रद्धा और अभय होली खेलते हुए डांस करते हैं, जिसे पूरा परिवार देखकर खुश हो जाता है। इसके अलावा अभय श्रद्धा को भांग पिलाता है, जिसके कारण वे दोनों नशे में चूर हो जाते हैं। रोशनी सभी को भांग पिलाकर अभय और श्रद्धा से अपना बदला लेना चाहती है। वहीं अभय और श्रद्धा एक-दूसरे के बेहद करीब आते हैं और उनके बीच एक रोमांटिक पल तैयार होता है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।