Kismat Ki Lakiro se: अभय ने रोशनी को शादी के लिए किया प्रपोज

Kismat Ki Lakiro se Full Episode 395: अभय ने रोशनी को शादी के लिए किया प्रपोज।
Kismat Ki Lakiro se: अभय ने रोशनी को शादी के लिए किया प्रपोज 37834

Kismat Ki Lakiro se Latest Update: शेमारो (Shemaroo) के लोकप्रिय शो किस्मत की लकीरों से (Kismat Ki Lakiro se) में तड़के दार ड्रामे की एंट्री हुई है। जहां आप सभी ने अब तक देखा कि अभय रोशनी के स्पेशल डे के लिए केक बनाने की तैयारी करता है। जबकि दूसरी ओर श्रद्धा रोशनी के बर्थडे की सजावट में जुटी रहती है। लेकिन, अभय का जीजा अभय के जान के पीछे हाथ धोकर पड़ा है और वह माइक्रोवेव ओवन के साथ छेड़खानी कर देता है। जल्दी ही अभय को ओवन से धुआं निकलता नजर आता है, जिसके बाद वह जोर से चिल्लाता है। बाहर सभी कुछ समझ पाए उसके पहले ही सभी को एक बड़े ब्लास्ट की आवाज सुनाई देती है। इस आवाज को सुनकर श्रद्धा जोर से अभय का नाम लेकर चिल्लाती है। हालांकि, अभय को कुछ नहीं होता है और श्रद्धा उसके हाथ पर बर्फ लगाती है। जल्दी ही अभय का जीजा अपना भेष बदलकर रोशनी के पास एक बॉक्स लेकर जाता है, जिसमें एक ड्रेस है। वह डॉक्टर रोशनी से कहता है, कि अभय ने उसके लिए गिफ्ट भेजा है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि भेजे गए गिफ्ट वाले ड्रेस को पहनकर रोशनी घर में आती है, जिसके बाद सभी उसकी तारीफे करने लगते हैं। जल्दी ही अभय उसके साथ केक कट करवाता है, जिसे देखकर श्रद्धा भावुक हो जाती है। मगर ट्विस्ट तो तब आता है, जब अभय सभी के सामने रोशनी को घुटने पर बैठकर अंगूठी पहनाता है और उसे शादी के लिए प्रपोज करता है। इसके अलावा वह उसे लाल चुनरी भी पहनाता है, जिसे देखकर श्रद्धा परेशान हो जाती है।

हे भगवान! क्या रोशनी अभय और श्रद्धा के बीच की दीवार बनेगी? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।