Kismat Ki Lakiro se: ब्लास्ट का शिकार हुआ अभय

Kismat Ki Lakiro se Full Episode 394: ब्लास्ट का शिकार हुआ अभय
Kismat Ki Lakiro se: ब्लास्ट का शिकार हुआ अभय 37732

Kismat Ki Lakiro se Latest Update: शेमारो (Shemaroo) के लोकप्रिय शो किस्मत की लकीरों से (Kismat Ki Lakiro se) में तड़के दार ड्रामे की एंट्री हुई है। जहां आप सभी ने अब तक देखा कि डॉक्टर रोशनी घर पर साड़ी पहनकर आती है, जिसे अभय देखता है और उसके दिमाग में फिर से कुछ तस्वीरें बनने लगती हैं। अब ऐसा लग रहा है, कि अभय को सब कुछ याद आ रहा है और वह श्रद्धा की तरफ बढ़ता है। वह श्रद्धा को देखता है और उसका नाम बुलाता है। यह सब देखकर श्रद्धा खुश हो जाती है। मगर जल्दी ही अभय को चक्कर आता है और वह नीचे गिर जाता है। डॉक्टर रोशनी उसका इलाज करती है और होश आने के बाद अभय फिर से पहले जैसा हो जाता है। वह सभी से कहता है, कि मै कुछ भी सोचने की कोशिश करता हूं, तो मेरा सर भारी हो जाता है। जल्दी ही अभय रोशनी को फुल गोभी गिफ्ट करता है और उसके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता है। रोशनी अभय से कहती है, कि उसका परिवार नहीं है, इसलिए वह अपना जन्मदिन नहीं मनाती है। अभय अब फैसला करता है, कि वह रोशनी का जन्मदिन काफी धूम- धाम से मानाएगा और उसके लिए केक भी खुद ही बनाएगा।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि अभय रोशनी के स्पेशल डे के लिए केक बनाने की तैयारी करता है। जबकि दूसरी ओर श्रद्धा रोशनी के बर्थडे की सजावट में जुटी रहती है। लेकिन, अभय का जीजा अभय के जान के पीछे हाथ धोकर पड़ा है और वह माइक्रोवेव ओवन में छेड़खानी कर देता है। जल्दी ही अभय को ओवन से धुआं निकलता नजर आता है, जिसके बाद वह जोर से चिल्लाता है। बाहर सभी कुछ समझ पाए उसके पहले ही सभी को एक बड़े ब्लास्ट की आवाज सुनाई देती है। इस आवाज को सुनकर श्रद्धा जोर से अभय का नाम लेकर चिल्लाती है।

हे भगवान! क्या अभय ठीक है? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।