Kavya- Ek Jazbaa, Ek Junoon Spoiler: गिरिराज के कारण काव्या और अधिराज में हुई अनबन

Kavya- Ek Jazbaa, Ek Junoon Spoiler: काव्या-एक जज़्बा एक जुनून के आगामी एपिसोड में, दर्शक देखेंगे कि अधिराज अपने पिता के मुद्दे के कारण काव्या से झगड़ा करना शुरू कर देता है।
Kavya- Ek Jazbaa, Ek Junoon Spoiler: गिरिराज के कारण काव्या और अधिराज में हुई अनबन 47306

Kavya- Ek Jazbaa, Ek Junoon Spoiler: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के मनमोहक शो “काव्या – एक जज़्बा, एक जुनून” में दमदार ड्रामे की एंट्री हुई है। जैसा कि दर्शको ने पिछले एपिसोड में देखा, कि काव्या मीटिंग में सभी सदस्यों के खिलाफ बेबाक अंदाज में अड़ी रहती है। इसके अलावा इस मुद्दे पर अधिराज ने भी काव्या की कोई मदद नहीं की, जिससे वह निराश हो जाती है। वहीं, गिरिराज की मंशा ठीक नहीं है। बाद में, मालिनी अलका को बताती हैं, कि काव्या जल्दी ही मां बनने वाली है।

अब आने वाले एपिसोड में आप सभी देखेंगे कि काव्या अधिराज को बाहर लेकर जाती हैं, जहा उसके साथ खुलकर बातचीत करती है। वह अधिराज से पूछती है, कि क्या वह सच का साथ देने के लिए तैयार है? जिसपर वह राज़ी हो जाता है। वह अधिराज को एक पत्नी और एक आईएएस अधिकारी दोनों के रूप में समझाती है। वह उसे यह भी बताती हैं, कि उसे अधिराज पर पूरा भरोसा है, मगर उसके पिता पर नहीं है। क्योंकि अधिराज के पिता ऐसा काम करने का फैसला किया है, कि जो काव्या के सिद्धांतो के खिलाफ है। अधिराज अपने पिता के बारे में सुनकर चिढ़ जाता है और काव्या से कहता है, कि वह हर मुद्दे में उसके पिता को क्यों घसीट लेती है। काव्या भी उसे समझाती है, कि उसके पिता को हर चीजों में राजनीति करने की आदत है, जिसके कारण उनके बीच अनबन हो जाती है।

अब आगे क्या होगा? जानने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।